सानिया मिर्ज़ा ने टीम इंडिया की जीत के बाद ऐसा क्या किया? जिससे पाकिस्तानियों को लग गई मिर्ची

Sania Mirza: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में फाइनल मुकाबला समाप्त हो गया और टीम इंडिया ने धांसू अंदाज में जीत दर्ज करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम करते हुए कीवी टीम को चारों खाने चित कर दिया।

टीम इंडिया को कई बड़े सेलिब्रिटीज ने सपोर्ट किया। टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा एक दिन पहले ही भारत से वापस दुबई पहुंची हैं। लिहाजा फैन्स की नजरें उनके ऊपर भी थीं कि उनका क्या रिएक्शन रहेगा। इस मैच में वह टीम इंडिया का समर्थन करेंगी या नहीं।

sania mirza

हाल ही में मुंबई में उनके एक इवेंट का वीडियो सामने आया था, इसमें सानिया ने कहा था कि टीम इंडिया को फाइनल मैच के लिए मेरी शुभकामनाएँ हैं, मैं दुबई जा नहीं पाई लेकिन जैसा वे खेल रहे हैं, वही गेम खेलते रहें। हालांकि फाइनल से पहले सानिया दुबई पहुँच गईं।

Sania Mirza ने देखा मुकाबला

उन्होंने टीम इंडिया का मुकाबला देखा और इसके बारे में अपडेट भी शेयर किया दुबई में अपने घर से ही टीवी पर सानिया मिर्ज़ा ने यह मुकाबला देखा था। मुकाबला समाप्त होने के बाद इसके बारे में एक अपडेट शेयर किया गया। सोशल मीडिया पर उन्होंने छोटा वीडियो शेयर किया।

Sania Mirza ने शेयर किया अपडेट

सानिया ने इसमें लिखा कि हम जीत गए। घर की टीवी स्क्रीन का छोटा वीडियो शेयर करते हुए सानिया मिर्ज़ा ने फैन्स को यह बताने का प्रयास किया कि मैंने भी मुकाबला देखा है और टीम इंडिया को खुलकर सपोर्ट भी किया है। इसका सबूत आप यहाँ देख सकते हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के कई लोगों ने इस मुकाबले में कीवी टीम का समर्थन किया। उनमें शोएब अख्तर का नाम भी शामिल है। हालांकि सानिया के एक्स हसबैंड शोएब मलिक ने मैच प्रिडिक्शन में भारतीय टीम की जीत बताई। शोएब अख्तर ने कीवी टीम के जीतने की बात कही। बाद में न्यूजीलैंड की हार के बाद अख्तर वीडियो बनाकर टीम इंडिया को बधाई देने आए लेकिन मुंह एकदम लटका हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+