'मैं तुमसे प्यार करता हूं', Shoaib Malik ने फिर लुटाया दिल, खुल्लम खुल्ला किया प्यार का इजहार

Shoaib Malik News: पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पिछले साल तलाक ले लिया था। लेकिन ये दोनों ही स्टार अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अलग होने के कुछ समय बाद ही शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली। सानिया मिर्जा से तलाक लेने की बड़ी वजह सना जावेद को ही माना गया था।

शोएब मलिक ने मनाई शादी की सालगिरह (Shoaib Malik News)

हाल ही में शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई। उन्होंने अपने जश्न की तस्वीरों को फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया। शोएब मलिक ने सना जावेद को खास अंदाज में एनिवर्सरी विश शेयर करते हुए एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Shoaib Malik 1

'मैं तुमसे प्यार करता हूं'

शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ अपनी खूबसूरत यादों को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी रिश्ते की अहमियत और प्यार का इज़हार किया। कैप्शन में शोएब ने लिखा कि एक साथ कई खूबसूरत दिन और यादें सालगिरह मुबारक, मैं तुमसे प्यार करता हूं बेस्टी। इस पोस्ट से साफ है कि शोएब और सना के बीच गहरी दोस्ती और प्यार का रिश्ता है।

सना जावेद ने भी लुटाया प्यार

शोएब मलिक के अलावा सना जावेद ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शोएब मलिक के साथ अपनी शादी की सालगिरह मनाने के मौके पर खास पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी और शोएब मलिक की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें शादी की तस्वीरें, मेहंदी समारोह और अन्य खूबसूरत मोमेंट्स शामिल हैं। इन तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

सना ने पोस्ट के कैप्शन में शोएब मलिक को प्यार भरे शब्दों में सालगिरह की बधाई दी और लिखा कि सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार, तुम्हारे साथ जिंदगी खूबसूरत है लव यू हीरो। दूसरी तऱफ शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा एकांत जीवन जी रही हैं। वह अपना अधिकतर समय अपने बटे इजहान के साथ बिताना पसंद करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+