'मैं अपने मियां के साथ जैसे चाहे खेलूं,' सानिया मिर्ज़ा की सौतन ने की बेशर्मी की हदें पार, सरेआम की ओछी हरकत
Sania Mirza and Sana Javed: सानिया मिर्ज़ा को तलाक देने के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है। दोनों के बीच अनबन की खबरें भी आई थीं लेकिन फ़िलहाल तो कुछ आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया। इस बीच सना जावेद की एक हरकत पर फैन्स का गुस्सा देखने को मिला है।
एक टीवी शो के दौरान वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के साथ बदतमीजी से बात करती हुई नज़र आती हैं। सरफराज अहमद के साथ सवाल-जवाब के सिलसिले में ही सना जावेद ने गेम खेलने को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिस पर यूजर्स भड़क गए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

डिब्बा खोलो नाकाम गेम खेला जा रहा था, तभी सरफराज को सना ने कहा कि आपमें किसी ने चाबी भर दी है, तभी बोले ही जा रहे हो। चुप नहीं हो रहे। इसके बाद सरफराज अहमद ने कहा कि जहां गेम खेलना था, वहां तो खेला नहीं। यहाँ सना का जवाब हैरान करने वाला था।
Sania Mirza की सौतन ने क्या कहा
सना ने कहा कि मैं अपने मियां के साथ चाहे जैसा खेलूं। इस पर वह खुद हँसने लगी और सरफराज को भी थोड़ी हँसी आई लेकिन उन्होंने वहां गंभीर होना उचित समझा। इस वीडियो के वायरल होने पर सना जावेद की खींचाई की जा रही है और फैन्स उनको खूब सूना भी रहे हैं।
यूजर्स का कहना है कि सरफराज अहमद के आठ बात करने का यह कोई तरीका नहीं है। उनकी कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब हासिल किया था और सना जावेद बड़ी बदतमीजी के साथ बात कर रही हैं। सना जावेद को जमकर ट्रोल किया गया।
Sania Mirza के फैन्स करते हैं सना को ट्रोल
शोएब मलिक से शादी के बाद से ही सना को ट्रोल किया जा रहा है। उनको दूसरों का घर तोड़ने वाली महिला भी बताया गया। सानिया मिर्ज़ा की अच्छी-खासी जिंदगी को बर्बाद करने का आरोप भी सना जावेद के ऊपर लगता रहा है और ट्रोल्स उनको निशाना बनाते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications