सानिया मिर्ज़ा के एक्स हसबैंड की IPL सैलरी क्या थी? क्या आप जानते हैं शोएब मलिक ने किस टीम को डुबोया
Sania Mirza: आईपीएल के एक नए सीजन का आगाज जल्दी ही होना है और प्लेयर्स इसको लेकर तैयारियां कर रहे हैं। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के पास इस सीजन के लिए दो नए कप्तान हैं। केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे और आरसीबी का जिम्मा रजत पाटीदार के पास है।
दुनिया की सबसे महंगी लीग होने के कारण इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए हर कोई लालायित रहता है। हर प्लेयर आईपीएल में खेलते हुए पैसे कमाना चाहता है। एक दौर था जब पाकिस्तान के प्लेयर्स को भी इसमें खेलने का मौका मिला था। बाद में 2008 के मुंबई हमले प्लेयर्स की एंट्री भी बंद कर दी गई।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा के एक्स हसबैंड शोएब मलिक भी आईपीएल में खेल चुके हैं। उनको पहले सीजन के लिए इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला था। शोएब मलिक के लिए वह साल कुछ ख़ास नहीं रहा था, उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था।
शोएब मलिक को आईपीएल 2008 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) ने खरीदा था और उनको रकम भी काफी अच्छी मिली थी लेकिन इसका कोई फायदा टीम को नहीं हुआ। इसके बाद अगले सीजन पाकिस्तान के किसी भी प्लेयर को आईपीएल में प्रवेश नहीं मिला।
Sania Mirza के एक्स हसबैंड की सैलरी
दिल्ली की टीम में शोएब मलिक को उस समय 2 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली थी। यह बड़ी रकम थी क्योंकि बतौर ऑल राउंडर दिल्ली ने उनको अपने साथ शामिल किया था। उस सीजन को राजस्थान रॉयल्स ने जीता था और कप्तान शेन वॉर्न थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
Sania Mirza के एक्स हसबैंड फ्लॉप
शोएब मलिक के प्रदर्शन की बात करें, तो गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही वह बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। 7 मुकाबले खेलने के बाद शोएब मलिक सिर्फ 52 रनों का योगदान कर पाए थे। गेंदबाजी के दौरान वह 2 विकेट हासिल कर पाए। हालांकि उस समय वह अच्छे प्लेयर थे लेकिन वह सीजन उनके लिए ठीक नहीं गया।












Click it and Unblock the Notifications