सानिया मिर्ज़ा को तलाक के बाद भी वीडियो कॉल करते हैं शोएब मलिक, क्रिकेटर ने खुद किया चौंकाने वाला दावा

Sania Mirza: सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक का तलाक पिछले साल हो गया था, यह बात सभी ने सुनी थी। सानिया मिर्ज़ा अकेले दुबई में अपने बेटे के साथ रहते हैं। उनका बेटा इजहान भी साथ में रहता है। सानिया मिर्ज़ा अलग हो गईं लेकिन शोएब मलिक ने एक शॉकिंग दावा किया है।

शोएब मलिक ने अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में जाकर समय बिताने की बात कही गई है। इसके अलावा यह भी बताया गया कि मैं दुबई जाता हूँ तो बेटे को स्कूल छोड़ना और वापस लाना भी करता हूँ। पाकिस्तान से मैं हमेशा वीडियो कॉल करता हूँ।

sania mirza

इन्स्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में शोएब किसी पॉडकास्ट में बताते हैं कि ठीक है वह मेरा बेटा है लेकिन उसके साथ रिलेशनशिप दोस्ती वाला है। वह मुझे ब्रो बोलता है, कभी-कभी मैं भी उसको ऐसे बोलता हूँ। मैं कोशिश करता हूँ कि महीने में दो बार जाकर दुबई में मुलाक़ात करूँ। जितने दिन मैं वहां रहता हूँ, तो सुनिश्चित करता हूँ कि उसको स्कूल छोड़कर आऊं और वापस भी लेकर आऊं।

शोएब ने आगे कहा कि उसकी टेनिस क्लास या फुटबॉल क्लास जैसी सभी एक्टिविटी मैं साथ करता हूँ। किसी दिन ऑफ़ डे हो, तो हम लोग पार्क जाते हैं। उसको फुटबॉल का बहुत शौक है, तो मुझे कहता है कि बाबा आपके खिलाफ प्रोपर मैच खेलना है। वो मैच भी पार्क में चलता है। मेरा उसके साथ बहुत अच्छा बॉन्ड है और हर दिन हम वीडियो कॉल पर कनेक्ट करते हैं। मेरे ख्याल से परेंट्स का बच्चों के साथ दोस्ती वाला बॉन्ड जरूर होना चाहिए।

शोएब मलिक अपने बेटे के साथ हर दिन वीडियो कॉल पर होते हैं, तो सानिया मिर्ज़ा से बिना टच में रहे ऐसा होना संभव ही नहीं है। लिहाजा यह साबित हो जाता है कि सानिया और शोएब के बीच अब भी कनेक्शन है। दोनों अलग हुए हैं लेकिन शोएब दुबई जाकर बेटे के साथ पूरा दिन कैसे बिताते होंगे, यह भी सवाल है क्योंकि सानिया तो अलग घर में रहती हैं।

इससे साफ़ हो जाता है कि सानिया और शोएब के बीच दोस्ती वाला रिश्ता तो अब भी होगा। बिना इसके शोएब मलिक और इजहान के बीच इस तरह बातचीत नहीं हो सकती है। इन्स्टाग्राम पर इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स भी काफी हैरान हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+