Sania Mirza के बाद अब सना जावेद को भी तलाक देंगे शोएब मलिक? रिश्ते में आई दरार, फैंस के बीच मचा हंगामा!
Sania Mirza ex husband Shoaib Malik Divorce News: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पूर्व पति और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शोएब मलिक और उनकी तीसरी पत्नी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद शादी के कुछ ही महीनों बाद तलाक की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों के रिश्तों के बीच दरार आ गई है और अब खबरें ही कि दोनों तलाक ले सकते हैं।
साल 2024 में हुई थी शोएब और सना की शादी (Sania Mirza ex husband Shoaib Malik Divorce News)
शोएब और सना ने जनवरी 2024 में निकाह की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। शोएब की यह तीसरी शादी थी और यह घोषणा तब हुई जब वह भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ 14 साल के रिश्ते में थे। सानिया के परिवार ने बाद में पुष्टि की थी कि शोएब और सानिया का तलाक कुछ महीने पहले ही चुपचाप हो चुका था। शोएब और सानिया का एक बेटा है, इज़हान, जो दुबई में अपनी मां के साथ रहता है।

सानिया को छोड़ थामा था सानिया का हाथ
शोएब मलिक की तीसरी शादी की घोषणा के तुरंत बाद ही तलाक की अटकलें लगने लगी थीं। सना और शोएब का रिश्ता तब शुरू हुआ जब शोएब सानिया से शादीशुदा थे। हालांकि, दोनों ने कभी भी इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया। शादी के बाद दोनों को भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में आलोचना का सामना करना पड़ा था।
तलाक की अटकलें हो रही हैं तेज
अब रिपोर्ट्स के अनुसार शोएब और सना के बीच सब ठीक नहीं है और वे तलाक़ की ओर बढ़ सकते हैं। इन अटकलों को तब और बल मिला जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में शोएब ऑटोग्राफ देते दिख रहे थे, जबकि सना उनसे दूरी बनाए हुए थीं और दोनों ने आपस में कोई बातचीत नहीं की। कुछ फैंस का मानना है कि इस वीडियो से पता चलता है कि उनके बीच कुछ गड़बड़ है, जबकि अन्य इसे पति-पत्नी के बीच एक सामान्य मनमुटाव मान रहे हैं। फ़िलहाल, शोएब मलिक या सना जावेद, किसी ने भी इन अफ़वाहों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications