सानिया मिर्जा ने अपने रिटायरमेंट पोस्ट से सभी को किया भावुक, कहा- लिखते वक्त मेरे रोंगटे खड़े हो रहे थे

सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया है। सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद रिटायर होंगी।

sania Mirza

भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा करने की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया है कि वो इसी महीने की 16 तारीख से दुबई में शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद अंतरराष्ट्रीय टेनिस को अलविदा कह देंगी। बता दें कि सानिया मिर्जा ने पिछले साल भी संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन ऐन मौके पर चोटिल होने की वजह से वो यूएस ओपन 2022 से बाहर हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने अपने संन्यास की योजना में बदलाव किया था।

सानिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?

अब सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर रिटायरमेंट का ऐलान किया है। सानिया मिर्जा ने अपनी लंबी सी पोस्ट में अपने सफर और संघर्ष के बारे में बताया है। सानिया मिर्जा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि टेनिस में मेरे संघर्ष की शुरुआत 30 साल पहले हैदराबाद से हुई थी, जब एक 6 साल की लड़की निजाम क्लब के टेनिस कोर्ट पर पहली बार अपनी मां के साथ गई और कोच ने बताया कि टेनिस कैसे खेलते हैं? कोच को लगा था कि टेनिस सीखने के लिए मैं बहुत छोटी हूं, लेकिन मेरे सपनों की लड़ाई छह साल की उम्र में ही शुरू हुई।

सानिया ने आगे बताया कि मेरे इस संघर्ष में मेरे माता-पिता और बहन, मेरा परिवार, मेरे कोच, फिजियो सभी ने मेरा साथ दिया। यह सभी मेरे साथ अच्छे और बुरे समय में खड़े रहे, यहां यह और बता दूं कि इन सभी के बिना मेरे लिए कुछ भी संभव नहीं था। मैं इन सभी का धन्यवाद देना चाहती हूं।

सानिया मिर्जा ने अपने करियर पर एक नजर डालते हुए कहा है कि मैंने ग्रैंड स्लैम खेलने का सपना देखा था और स्पोर्ट के सर्वोच्च स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखा था। अब जब मैं अपने करियर को पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे लगता है कि न सिर्फ मैंने ग्रैंड स्लैम जीते बल्कि देश के लिए मेडल भी जीता जो मेरे लिए सम्मान की बात है। पोडियम पर खड़ा होना और दुनिया भर में तिरंगा का सम्मान होते देखना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। यह बात लिखते हुए मेरे तो मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं और मेरी आंखों में आंसू है।

सानिया मिर्जा ने आगे लिखा कि मैं खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली मानती हूं कि मैंने अपने सपने को जिया है और अपने लक्ष्य को हासिल किया है। मेरे 20 साल के प्रोफेशनल करियर और 30 साल के संघर्ष में मेरा परिवार हमेशा मेरे साथ रहा। मेरे ग्रैंड स्लैम की शुरुआत 2005 ऑस्ट्रेलियन ओपन से हुई थी। जैसे कि मैं 18 साल बाद अपने आखिरी ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए तैयार हूं और इसके बाद फरवरी में होने वाले दुबई ओपन के लिए, मेरे मन काफी भावुक हो उठा है। मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैंने अपने 20 साल के प्रोफेशनल करियर में जो कुछ भी हासिल किया और जो यादें बनाईं उसके लिए आभारी हूं।

Recommended Video

    6 बार की Grand Slam विजेता Sania Mirza लेंगी Tennis से विदाई, शानदार रहा करियर | वनइंडिया हिंदी*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+