प्यार की पिच पर बोल्ड! धोनी के चेले का दिल ले गई ये हसीना, कभी प्रीति जिंटा ने दिए थे 18.50 करोड़?
Sam Curran girlfriend Isabella: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। सैम करन को आईपीएल में एक बड़ी अदला-बदली (ट्रेड) में शामिल किया गया है। करन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से राजस्थान रॉयल्स (RR) में ट्रेड किया गया है। इसका मतलब साफ है कि वह अगले साल यानी आईपीएल 2026 में राजस्थान के लिए आईपीएल खेलते नजर आएंगे।
करन ने की इसाबेला ग्रेस के साथ सगाई (Sam Curran girlfriend Isabella)
इस बीच सैम करन ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर इसाबेला ग्रेस के साथ सगाई कर ली है। इस प्यारे जोड़े ने 20 नवंबर, 2025 को अपने रिश्ते को नया नाम दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। इसाबेला ग्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की। इन तस्वीरों में वह भावुक पल कैद था जब सैम करन ने घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाई।

इसाबेला ने शेयर किया पोस्ट
इसाबेला ने अपनी पोस्ट को दिल छू लेने वाले कैप्शन के साथ शेयर किया। जैसे ही इस जोड़े ने यह खुशखबरी फैंस को दी तो फैंस और क्रिकेट बिरादरी के लोगों ने कमेंट सेक्शन में बधाई और प्यार की बौछार कर दी। एक फैन ने लिखा कि बधाई हो दोस्तों। जबकि दूसरे यूजर ने इसे वाह..सर्वश्रेष्ठ खबर बताया। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इनकी सगाई पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
राजस्थान में हुई सैम करन की एंट्री
इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर अब IPL 2026 सीजन से राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में खेलते हुए दिखाई देगा। यह अदला-बदली पिछले सप्ताह ही हुई थी और इसकी पुष्टि भी की गई थी। इस ट्रेड डील के तहत सैम करन 2.40 करोड़ की कीमत पर रॉयल्स टीम का हिस्सा बने। यह ट्रेड एक बड़े स्वैप का हिस्सा था, जिसमें सैम करन और अनुभवी भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का दामन थामा।
प्रिति जिंटा ने दिए थे 18 करोड़ 50 लाख
आईपीएल 2022 के मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स द्वारा इंग्लिश स्टार के लिए 18.50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। उस समय वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए थे। सैम करन ने लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेला है। ऐसे में उनके खेल को निखारने में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी बड़ा हाथ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications