पाकिस्तान क्रिकेट शर्मसार, दिग्गज खिलाड़ी के बेटे ने घर की नौकरानी को बनाया हवस का शिकार! FIR दर्ज
Pakistan Legend Abdul Qadir Son News: पाकिस्तान क्रिकेट के महान स्पिनर रहे दिवंगत अब्दुल कादिर के परिवार से जुड़ी एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। अब्दुल कादिर के बेटे सलमान कादिर के खिलाफ लाहौर पुलिस ने एक घरेलू सहायिका (हाउस मेड) के साथ रेप करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार्रवाई लाहौर के बर्की पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई शिकायत के आधार पर की गई है।
फार्म हाउस में घटी शर्मनाक घटना (Pakistan Legend Abdul Qadir Son News)
पाकिस्तानी मीडिया और उपलब्ध FIR की कॉपी के अनुसार, यह घटना 23 जनवरी, 2026 की बताई जा रही है। पीड़िता एक घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। उसने पुलिस को दिए अपने बयान में गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक सलमान कादिर ने उसे सफाई के काम के बहाने बुलाया था। पीड़िता ने बताया कि वह 23 तारीख की सुबह करीब 10 बजे जब 'ग्रीन सिटी' गेट पर पहुंची, तो सलमान उसे अपनी कार में बिठाकर 'अब्दुल कादिर क्रिकेट एकेडमी' के पास स्थित अपने फार्म हाउस नंबर-2 पर ले गए।

जबरदस्ती कर किया यौन उत्पीड़न
आरोप है कि वहां सलमान ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता के बयान के बाद बर्की पुलिस स्टेशन ने सलमान कादिर के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता (PPC) की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों की पुष्टि के लिए मेडिकल परीक्षण व अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
हालांकि, अभी तक इस मामले में सलमान कादिर या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सलमान कादिर पाकिस्तान के लेजेंडरी लेग स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे हैं। वह लाहौर में अपनी क्रिकेट एकेडमी चलाते हैं, जहां युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाती है। अब्दुल कादिर का नाम विश्व क्रिकेट में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 236 टेस्ट और 132 वनडे विकेट लिए थे। साल 2019 में उनका आकस्मिक निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications