पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, भुवनेश्वर की जगह Umran Malik को मौका दे टीम इंडिया

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट (Salman Butt) का ऐसा मानना है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले T20I मैच में उमरान मलिक (Umran Malik) को प्लेइंग-XI मौका देना चाहिए था।

Umran Malik

नई दिल्ली: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट (Salman Butt) का ऐसा मानना है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले T20I मैच में उमरान मलिक (Umran Malik) को प्लेइंग-XI मौका देना चाहिए था। दिल्ली में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों में खराब प्रदर्शन किया था और भारत को 211 रन बनाने के बाद भी 7 विकेट से मिली हार का सामना करना पड़ा। सलमान के अनुसार, भारत को भुवनेश्वर कुमार की जगह उमरान को खिलाना चाहिए था।

Recommended Video

    Ind vs SA: Former Pak Captain ने कहा Bhuvi की जगह Umran को दें मैका| वनइंडिया हिन्दी | *Cricket

    भुवी को देना चाहिए था आराम

    भुवी को देना चाहिए था आराम

    अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान बट ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें (उमरान) खेलना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें एक्सपोजर मिलेगा। मुझे नहीं पता कि कि मलिक को पीछे क्यों रख रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार एक अनुभवी गेंदबाज हैं और उन्होंने भारतीय टीम के लिए लगातार बढ़िया प्रदर्शन किया है। उनकी गुणवत्ता में कोई संदेह नहीं है। मेरे हिसाब से भुवी को अन्य खिलाड़ियों की तरह आराम दिया जा सकता था।"

    उमरान की एक्सट्रा पेस फायदेमंद होती

    उमरान की एक्सट्रा पेस फायदेमंद होती

    बट के ऐसा कहना है कि उमरान मलिक के पास अन्य भारतीय गेंदबाजों की तुलना में एक्सट्रा पेस है, जो टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित होता। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, "आप मैच हार गए लेकिन आप एक युवा गेंदबाज के साथ जा सकते थे, जो दूसरों से अलग है और तेज गति से गेंदबाजी करता है। वह बल्लेबाजों के लिए सरप्राइज एलिमेंट पेश कर सकते थे। जब भी भारतीय गेंदबाज अपनी लेंथ से चूकते थे तो उन्हें छक्का लगता था। यहीं पर अतिरिक्त गति से फर्क पड़ सकता था।"

    भारत ने बनाए थे 211 रन

    भारत ने बनाए थे 211 रन

    दिल्ली टी20 में भारत ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए थे। ओपनर ईशान किशन ने 48 गेंदों में 76 रन की पारी खेली थी, जबकि श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों में 36 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत ने 29 और उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने नाबाद 31 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने 212 रन का टारगेट को 5 गेंद पहले ही केवल 3 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में शानदार फॉर्म में चल रहे डेविड मिलर ने 31 गेंदों पर नाबाद 64 और रैसी वान डेर डूसेन ने 46 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+