'सिर्फ मूर्ख लोग ही ऐसी बातें कर सकते हैं', भारतीय पिच पर उठे सवाल तो पाकिस्तानी दिग्गज ने लगाई फटकार

India vs Australia Test Nagpur: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच को जीतने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही भारत ने इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

India vs Australia

India vs Australia Test Nagpur: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज शानदार तरीके से किया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी महज 91 रन पर सिमट गई। जिसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लीड हासिल कर ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट में कुछ विवादों ने भी जोर पकड़ी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय खिलाड़ियों पर कई तरह के आरोप भी लगाए।

जडेजा पर लगाया बॉल टैंपरिंग का आरोप

जडेजा पर लगाया बॉल टैंपरिंग का आरोप

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच के शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और मीडिया ने माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट शुरू होने से पहले ही पिच का रोना रोने लगी थी। वहीं मैच के पहले दिन रवींद्र जडेजा ने धमाकेदार गेंदबाजी कर पांच विकेट झटक लिए। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जडेजा पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया। हालांकि, जडेजा पर बॉल टैंपरिंग का यह आरोप सही साबित नहीं हुआ।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पर फूटा सलमान का गुस्सा

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पर फूटा सलमान का गुस्सा

रवींद्र जडेजा पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाने वालों को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट ने जमकर फटकार लगई है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान बट ने कहा कि ऐसा सिर्फ क्रिकेट के अनपढ़ ही कह सकते हैं क्योंकि बॉल टैंपरिंग से तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग में ही मदद मिलती है तो एक स्पिनर गेंद से छेड़छाड़ करके क्या करेगा। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अलावा, माइकल वॉन सहित कुछ विदेशी पूर्व खिलाड़ियों ने जिस पर सलमान बट ने हैरानी जताई।

जडेजा को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच

जडेजा को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस मैच में 70 रन और 7 विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 177 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 400 का स्कोर खड़ा कर दिया। आस्ट्रेलियाई टीम 223 रन से पिछड़ गई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में महज 91 रन पर ऑल आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+