Suryakumar Yadav का छक्का देख सलमान बट के उड़े होश, कहा- अच्छा है सूर्या पाकिस्तान में नहीं है वर्ना...
Salman Butt on Suryakumar Yadav: अपनी बल्लेबाजी से सूर्यकुमार यादव लगातार भारत के लिए मैच विनिंग पारी खेल रहे हैं। सूर्यकुमार की बल्लेबजी देख हर कोई हैरान है।

Salman Butt on Suryakumar Yadav: भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तारीफ हर कोई कर रहा है। सूर्यकुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इस फॉर्मेट में उनसे मुकाबला करना किसी के लिए आसान नहीं है। श्रीलंका के खिलाफ अपने टी-20 करियर का तीसरा शतक जड़ने वाले सूर्यकुमार यादव को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने कुछ बातों का जिक्र किया।

सूर्या की बल्लेबाजी है शानदार
भारत की शानदार जीत के लिए सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ दम मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं इस जीत के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट ने अपने ऑफिश्यली यू-ट्यूब चैनल पर कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई हाईलाइट्स मैच चल रहा हो। उन्होंने मैदान के चारों तरफ जबरदस्त शॉट्स लगाने का काम किया। बिना किसी रिस्क लिए उन्होंने टीम के लिए तेज तर्रार रन बटोरे।

शुक्र है सूर्या भारत में हैं
सलमान बट ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने 30 साल से अधिक की उम्र में भारत के लिे डेब्यू किया। अगर वह पाकिस्तान में होते तो 30 साल वाले नियमों में फंस जाते। अच्छा है कि वह पाकिस्तान में नहीं हैं। सूर्यकुमार यादव एक हाईक्लास प्लेयर हैं, उन्होंने अंडरप्रेशन सिचुएशन में कई बार खुद को साबित किया है। उनका स्कील लेवल दूसरे खिलाड़ियों से काफी ऊपर है।

लंबे संमय तक याद रहेगी यह पारी
सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि सूर्यकुमार यादव की यह पारी फैंस को लंबे समय तक याद रहेगी। उन्होंने कहा कि एक तेज गेंदबाज को जिस तरीके से सूर्यकुमार यादव खेलते हैं वो काबिले तारीफ है। सूर्यकुमार ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया है। वह प्रतिभाशाली हैं और उन्होंने कुछ बहुत अच्छी पारियां खेली हैं। भारत को उन्हें वनडे और टेस्ट टीम में भी जगह देनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications