Salman Ali Agha ने धोनी–द्रविड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, पाकिस्तान के लिए किया ये बड़ा कमाल

Salman Ali Agha, World Record: पाकिस्तान के टी-20 कप्तान सलमान अली आगा ने इतिहास रच दिया है। रावलपिंडी में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ ट्राई-सीरीज़ का चौथा टी20 मैच खेलते हुए आगा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह मैच 2025 में उनका 54वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था, जिसके साथ उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ के 1999 में बनाए गए 53 मैचों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

टूट गया धोनी-द्रविड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड (Salman Ali Agha, World Record)

द्रविड़ के अलावा पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ (2000 में) और भारत के महेंद्र सिंह धोनी (2007 में) ने भी एक कैलेंडर वर्ष में 53-53 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल एशिया कप के फ़ाइनल तक पाकिस्तान का नेतृत्व करने वाले आगा ने अब तक पांच टेस्ट, 17 वनडे इंटरनेशनल (ODI), और 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग मैच में आगा ने नंबर 6 पर बल्लेबाज़ी करते हुए 2 गेंदों में 1 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने फ़ख़र ज़मान (27* रन) के साथ छठे विकेट के लिए 28 रनों की अटूट साझेदारी की।

Salman Ali Agha 1

पाकिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को हराया

इस मैच में पाकिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को 69 रनों से करारी शिकस्त दी और ट्राई-सीरीज़ के फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। पाकिस्तान की जीत में कप्तान बाबर आज़म ने 52 गेंदों पर 74 रन और साहिबजादा फ़रहान ने 41 गेंदों पर 63 रन की शानदार पारियां खेलीं। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की, जिससे पाकिस्तान ने 195/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

उस्मान तारीक ने लिया हैट्रिक

गेंदबाज़ी में मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारीक ने 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 4 विकेट झटके, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी। तारीक़ टी20I में हैट्रिक लेने वाले पाकिस्तान के चौथे गेंदबाज़ बन गए हैं। उनसे पहले फ़हीम अशरफ़, मोहम्मद हसनैन और मोहम्मद नवाज़ ने यह कारनामा किया था। पाकिस्तान अब ट्राई सीरीज जीतने से बस एक कदम दूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+