छोटा पैकेट बड़ा धमाका, जायसवाल सैलरी के मामले में बाबर को देते हैं मात, जानिए दोनों को कितना पैसा मिलता है
Yashasvi Jaiswal and Babar Azam: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को इज्जत, पैसा और नाम सभी मिलता है। अमीरी के मामले में टीम इंडिया के क्रिकेटर सबसे आगे हैं। इनमें घरेलू क्रिकेट के खिलाड़ी भी अच्छी रकम हासिल करते हैं। पाकिस्तान की टीम के साथ ऐसा नहीं है। चुनिन्दा खिलाड़ी ही ज्यादा पैसा अर्जित करते हैं।
यहाँ बाबर आज़म की नेट वर्थ के बारे में जिक्र किया जा रहा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि बाबर आज़म के साथ यशस्वी जायसवाल की तुलना करने पर क्या निकलकर आता है। जायसवाल तो हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने के लिए आए हैं।

बाबर आज़म की सैलरी
बाबर आज़म को पीसीबी के केन्द्रीय अनुबंध से इतना पैसा मिलता है, कि इसे ऊँट के मुंह में जीरा कह सकते हैं। उनको सालाना 80 लाख रुपये मिलते हैं। इसके अलावा पीएसएल की बात की जाए, तो वहां पैसा थोड़ा ठीक मिलता है लेकिन ज्यादा नहीं है। पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आज़म को 1 करोड़ 30 लाख रुपये मिलते हैं। इतना तो भारतीय टीम के सी ग्रेड अनुबंध वाले खिलाड़ी को मिल जाता है। बाबर आज़म की सबसे ज्यादा कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। जायसवाल अभी नए हैं इस वजह से उनके पास उतने ब्रांड्स फ़िलहाल नहीं हैं। इस वजह से दोनों की तुलना सैलरी बेस पर की गई है।
यशस्वी जायसवाल की सैलरी
भारतीय टीम के धांसू बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दो बार दोहरा शतक जमाते हुए बीसीसीआई के केन्द्रीय अनुबंध में जगह बनाई और वह ग्रेड B में शामिल किये गए हैं। इस वजह से उनको 3 करोड़ रुपये वर्ष के मिलेंगे। इसके अलावा आईपीएल की सैलरी भी काफी जायदा है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से जायसवाल को 4 करोड़ मिलते हैं जो बाबर आज़म से ज्यादा है।
दोनों की सालाना सैलरी
जहाँ बाबर आज़म को पीसीबी और पीएसएल से हर साल कुल 2 करोड़ 10 लाख रुपये की सैलरी मिलती है। दूसरी तरफ जायसवाल का पलड़ा इस मामले में भारी है। जायसवाल सिर्फ आईपीएल से ही डबल कमाई कर लेते हैं। बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध के 3 करोड़ रुपये तो अलग हैं। इसके अलावा उनके पास आलीशान घर और कार हैं, जो बाबर के पास भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications