Safa Baig Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं इरफान पठान की खूबसूरत पत्नी सफा बेग? नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
Safa Baig Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान आज यानी 27 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 27 अक्टूबर को इरफान पठान 41 साल के हो गए हैं। इरफान पठान अपनी निजी जीवन को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पठान की पत्नी सफा बेग की सादगी और खूबसूरती अक्सर चर्चा का विषय बनती है। सोशल मीडिया के जरिए पठान ने कई बार फैंस के सामने अपनी पत्नी की तारीफ की है।
कौन हैं सफा बेग? (Safa Baig Net Worth)
सफा बेग एक पूर्व मॉडल और एक पब्लिक रिलेशंस प्रोफेशनल हैं। उनका जन्म 28 फरवरी, 1994 को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हुआ था। वह अपने पति इरफान पठान से 10 साल छोटी हैं। इरफान पठान 41 साल के हैं, जबकि सफा 31 वर्ष की हैं। सफा बैग ने अपनी स्कूली शिक्षा जेद्दाह में इंटरनेशनल इंडियन स्कूल से पूरी की। पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

पत्रकार और मॉडल रह चुकी हैं सफा बेग
इसके अलावा सफा ने खाड़ी क्षेत्र की कई प्रमुख पत्रिकाओं के कवर पेज पर अपनी जगह बनाई। मॉडलिंग के अलावा सफा बेग ने अपने करियर में एक और अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जेद्दाह की एक पब्लिक रिलेशंस (PR) एजेंसी में एग्जीक्यूटिव एडिटर के तौर पर भी काम किया। शादी से पहले वह अपनी मॉडलिंग से एक अलग पहचान बनाने में सफल रही थीं।
पहली मुलाकात में हुआ प्यार फिर की शादी
इरफान पठान और सफा बेग की प्रेम कहानी की शुरुआत 2014 में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात दुबई में एक इवेंट के दौरान हुई थी। यह मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई। दो साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया। इरफान पठान और सफा बेग ने साल 2016 में शादी की। उनका निकाह सऊदी अरब के मक्का शहर में हरम शरीफ में एक बेहद निजी समारोह में हुआ था। इस खास मौके पर सिर्फ उनके करीबी परिवार के सदस्य और रिश्तेदार ही मौजूद थे।
सफा बेग की नेटवर्थ कितनी?
सफा बेग की नेटवर्थ तो लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। लेकिन बेग के पति इरफान पठान की कुल संपत्ति लगभग 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर (यानी लगभग 51 करोड़ रुपये) होने का अनुमान है। यह संपत्ति मुख्य रूप से उनके क्रिकेट करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से आती है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications