Sachin Tendulkar ने बताया भारत की हार का कारण.. अर्शदीप का कैच नहीं, ये था मैच का टर्निंग प्वाइंट

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर आसिफ अली का आसान सा कैच ड्रॉप करने वाले अर्शदीप सिंह को भारत की हार का दोषी माना गया। हालांकि, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ऐसा नहीं मानते।

नई दिल्ली, 5 सितंबर: एशिया कप में रविवार को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने का मिला। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 1 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हराया। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर आसिफ अली का आसान सा कैच ड्रॉप करने वाले अर्शदीप सिंह को भारत की हार का दोषी माना गया। हालांकि, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ऐसा नहीं मानते हैं।

मास्टर ब्लास्टर ने बताया टर्निंग प्वाइंट

मास्टर ब्लास्टर ने बताया टर्निंग प्वाइंट

भारतीय टीम की हार के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर मैच के सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट के बारे में बताया। तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, ''IND vs PAK मैच हमेशा एक रोलरकोस्टर राइड होते हैं। भारत ने विराट कोहली की अच्छी पारी की मदद से प्रतिस्पर्धी टोटल बनाया, लेकिन मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज की पार्टनरशिप मेरे लिए गेम चेंजर रही। कुल मिलाकर एक अच्छी प्रतियोगिता!''

इस जोड़ी ने पलटा मैच

इस जोड़ी ने पलटा मैच

पाकिस्तान ने अपने शुरुआती दो विकेट 63 के स्कोर पर गंवा दिए थे। नंबर-4 पर खुशदिल शाह के आने की उम्मीद थी, लेकिन पाक ने मोहम्मद नवाज को बल्लेबाजी के लिए भेजा। नवाज ने मैदान पर आने के साथ ही आक्रामक रुख अपनाया और 6 चौके और दो छक्कों की मदद से 20 गेंदों पर 42 रन बना डाले। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने मोहम्मद रिजवान के साथ 41 गेंदों पर 63 रन जोड़े और यही से मैच की तस्वीर भी बदल गई।

नवाज के बाद रिजवान ने दिखाया दम

नवाज के बाद रिजवान ने दिखाया दम

इस पार्टनरशिप पर ब्रेक भुवनेश्वर कुमार ने नवाज को आउट कर लगाया। इसके बाद मो. रिजवान ने तेजी से रन बनाने का मोर्चा संभाला और अपने T20I करियर का 15वां अर्धशतक पूरा किया। वह 41 गेंदों पर 71 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हुए। आसिफ अली ने 8 गेंदों पर 16 और खुशदिल ने 11 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत को पक्का किया।

8 साल बाद हारा भारत

8 साल बाद हारा भारत

बता दें कि एशिया कप में पाकिस्तान ने पूरे 8 साल बाद भारत के खिलाफ कोई मैच जीता है। रविवार को मिली जीत से पहले आखिरी बार पाक ने टीम इंडिया को इस टूर्नामेंट के इतिहास में 2014 में हराया था। तब पाकिस्तान ने मिस्बाह-उल-हक की कप्तानी में भारत को आखिरी ओवर में 1 विकेट से मात दी थी। उस समय एशिया कप 50 ओवर टूर्नामेंट में खेला गया था और भारत की कमान एमएस धोनी संभाल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+