सचिन तेंदुलकर ने किया खुलासा, उन्होंने अभी तक अर्जुन तेंदुलकर को खेलते हुए क्यों नहीं देखा
नई दिल्ली, 17 फरवरी: भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को अभी तक खेलते हुए देखा ही नहीं है। अर्जुन तेंदुलकर 22 साल के हो चुके हैं। वे एक तेज गेंदबाज हैं और अभी तक कई घरेलू टूर्नामेंट में वे खेल चुके हैं। इतना ही नहीं अर्जुन को उनकी परफॉर्मेंस के लिए लोगों की तारीफ में भी मिली है लेकिन उनके पिता ने अभी तक अपने बेटे को खेलते हुए नहीं देखा है और इसका खुलासा मास्टर ब्लास्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया है।

बेटे को खेलते नहीं देखता हूं- सचिन
सचिन तेंदुलकर ने एक यूट्यूब चैनल पर ग्राहम बेनसिंगर से बातचीत करते हुए बताया कि वह अर्जुन तेंदुलकर को खेलते हुए इसलिए नहीं देख पाए हैं क्योंकि वह चाहते हैं उनका बेटा खुलकर खेलें और उसके ऊपर इस बात का कोई दबाव ना हो कि उनके पिता यह मैच देख रहे हैं। सचिन मजेदार बात यह बताते हैं कि वह अपने बेटे को बिना बताए उसका मैच देखने कुछ मौके पर भी गए हैं। सचिन कहते हैं जब माता और पिता अपने बच्चों को खेलते हुए देखते हैं तो वह दबाव में आ जाते हैं। इसी वजह से मैं अर्जुन के मैच देखने के लिए नहीं जाता हूं क्योंकि मैं चाहता हूं कि उसको खेलने की पूरी आजादी मिले। वह क्रिकेट से प्यार करें और जो भी कुछ करना चाहता है उस पर उसका फोकस बना रहे मैं। उसका खेल देखने के लिए नहीं जाता।

बच्चों पर मां-बाप की अपेक्षा का दबाव होता है
सचिन आगे कहते हैं कि, उसको अपने खेल पर फोकस करना है। जैसे मैं भी यह पसंद नहीं करता था कि मुझे खेलता हुआ कोई देखे। यहां तक कि जब मैं अर्जुन के खेल को देखने के लिए जाता हूं तो अपने आप को कहीं छुपा लेता हूं ताकि बेटे को इस बात की जानकारी ना मिले। अर्जुन को यह पता नहीं लगता है कि मैं उसका मैच देख रहा हूं और यहां तक कि उसके कोच और आसपास के बाकी लोगों को भी यह पता नहीं लगता है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को हाल ही में संपन्न हुई इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने ₹30 में खरीदा है। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी लीग में अभी भी डेब्यू करने का वेट कर रहे हैं क्योंकि वे फिलहाल बेंच पर बैठकर प्लेइंग इलेवन में अपना नाम आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पिता की तरह करियन उड़ान नहीं भर पा रहा है-
अर्जुन तेंदुलकर पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल हुए थे और उन्होंने हरियाणा के खिलाफ खेलते हुए 3 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट लिया था। अर्जुन ने मुंबई के लिए एक और मुकाबला खेला है जो पुडुचेरी के खिलाफ था और इसमें मुंबई की टीम हार गई थी। अर्जुन तेंदुलकर ने नंबर 11 बल्लेबाजी करते हुए 3 रन बनाए थे और मुंबई की टीम 94 रन पर ऑल आउट हो गई थी। जब गेंदबाजी करने का समय आया तो अर्जुन तेंदुलकर ने चार ओवर में 1 रन देकर एक विकेट लिया।












Click it and Unblock the Notifications