सानिया संग बेटे अर्जुन की सगाई पर आया सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन, आखिरकार जुबां पर आई दिल की बात
Sachin Tendulkar On Son Arjun Engagement: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने आखिरकार अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की खबर पर मुहर लगा दी है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अर्जुन की सगाई को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब खुद सचिन ने इन चर्चाओं को खत्म कर दिया है। सोमवार को एक 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान सचिन तेंदुलकर ने इस बारे में खुलकर बात की।
बेटे की सगाई पर बोले सचिन (Sachin Tendulkar On Son Arjun Engagement)
एक फैन ने सचिन से पूछा कि क्या अर्जुन ने सगाई कर ली है? इस पर सचिन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, हां, उसने कर ली है और हम सब उसके नए सफर को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस जवाब के साथ ही अर्जुन की सगाई की खबर पक्की हो गई, जो अब तक सिर्फ अटकलों पर टिकी थी। बताया जा रहा है कि सगाई का समारोह बेहद प्राइवेट था, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे।

कौन हैं सानिया चांधोक?
सानिया चांधोक एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मशहूर उद्यमी रवि घई की पोती हैं। घई परिवार भारत के हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। इनके कारोबार में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। इस तरह यह रिश्ता दो बड़े और प्रतिष्ठित परिवारों को जोड़ता है। जल्द ही सानिया चांधोक और अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।
ऐसा रहा है अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर
अर्जुन एक लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर हैं और फिलहाल गोवा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अब तक उन्होंने 17 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 37 विकेट लिए और 532 रन बनाए। वहीं टी20 फॉर्मेट में अर्जुन ने 24 मैच खेले और 27 विकेट अपने नाम किए। लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 18 मैचों में 25 विकेट दर्ज हैं। अर्जुन ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस से डेब्यू किया था और चार मैच खेले। हालांकि अगले सीजन में उन्हें केवल एक मैच में मौका मिला।












Click it and Unblock the Notifications