Sachin Tendulkar के रिकॉर्ड की बराबरी के बाद भावुक हुए विराट कोहली, अपने हीरो को लेकर बयां किए जज्बात
Virat Kohli 49th ODI Centuries: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 5 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। कोहली ने अपने 49वें शतक के साथ भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस रिकॉर्ड की बराबरी के बाद कोहली ने कहा कि वह कभी भी सचिन तेंदुलकर जितने अच्छे नहीं हो पाएंगे।
कोहली का सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला शतक 119 गेंदों पर आया, जो कोहली की शानदार बल्लेबाजी क्षमता को दर्शाता है। यह उनके लिए एक विशेष दिन था, न केवल रिकॉर्ड के कारण बल्कि इसलिए भी क्योंकि आज वे अपना 35वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस के प्यार के लिए आभार व्यक्त किया और अनुभव को "सपनों जैसा" बताया।

इस मुकाबले के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बोलते हुए कोहली ने कहा कि अपने हीरो के रिकॉर्ड की बराबरी करना उनके लिए एक खास पल था। कोहली ने कहा कि सचिन हमेशा उनके हीरो रहेंगे। कोहली ने यह भी कहा कि यह उनके लिए एक भावनात्मक यात्रा रही है और तेंदुलकर से एक विशेष संदेश प्राप्त करना बहुत मायने रखता है।
कोहली ने कहा कि, 'यह काफी खास है। अभी मेरे लिए यह बहुत ज्यादा है। अपने हीरो के रिकॉर्ड की बराबरी करना मेरे लिए काफी खास है। मैं उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं और जब बल्लेबाजी की बात आती है तो वह परफैक्शन हैं। मैं कभी भी उतना अच्छा नहीं हो सकता। चाहे कुछ भी हो जाए वह हमेशा मेरे हीरो रहेंगे।'
विराट कोहली ने कहा कि, 'यह मेरे लिए एक भावनात्मक यात्रा रही है। मैं जानता हूं कि मैं कहां से आया हूं और यहां खड़ा होना और उनसे सराहना प्राप्त करना, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'












Click it and Unblock the Notifications