World Cup: सचिन तेंदुलकर ने दो बार जीता है वर्ल्ड कप में गोल्डन बैट, पूरी लिस्ट में भारत का दबदबा
World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में कुछ ही दिन बचे हैं और टीमों की तैयारी भी उस हिसाब से चल रही है। पिछली बार इंग्लैंड ने अपने घर में न्यूजीलैंड को पराजित किया था। इस बार भारतीय सरजमीं पर टूर्नामेंट खेला जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया के फैन्स उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल्डन बैट भारतीय टीम के नाम है। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा ने गोल्डन बैट पर कब्जा जमाया है। सचिन तेंदुलकर ने दो बार इसे हासिल किया है। पिछले वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड की टीम इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर है। तीन कीवी खिलाड़ियों ने ग्लेन टर्नर, मार्टिन क्रो और मार्टिन गप्टिल ने गोल्डन बैट अपने नाम किये हैं। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में दो बार गोल्डन बैट जीतने वाले इकलौते बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं।
साल 1996 में खेले गए वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर ने 523 रन बनाए थे। तब वह गोल्डन बैट जीतने में सफल रहे थे। इसके बाद साल 2003 में सचिन तेंदुलकर ने 673 रन बनाते हुए गोल्डन बैट जीता था। रोहित शर्मा ने 2019 में 648 रन बनाकर गोल्डन बैट पर कब्जा जमाया था।
वनडे वर्ल्ड कप में गोल्डन बैट जीतने वाले खिलाड़ी
ग्लेन टर्नर, 1975 (न्यूजीलैंड)
गॉर्डन ग्रीनिज, 1979 (वेस्टइंडीज)
डेविड गोवर, 1983 (इंग्लैंड)
ग्राहम गूच, 1987 (इंग्लैंड)
मार्टिन क्रॉ, 1992 (न्यूजीलैंड)
सचिन तेंदुलकर, 1996 (भारत)
राहुल द्रविड़, 1999 (भारत)
सचिन तेंदुलकर, 2003 (भारत)
मैथ्यू हेडन, 2007 (ऑस्ट्रेलिया)
तिलकरत्ने दिलशान, 2011 (श्रीलंका)
मार्टिन गप्टिल, 2015 (ऑस्ट्रेलिया)
रोहित शर्मा, 2019 (भारत)
साल 2019 में वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला गया था। इंग्लैंड ने फाइनल में न्यूजीलैंड को पराजित करते हुए खिताबी जीत दर्ज की थी। रोहित शर्मा ने पांच शतक जड़कर सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस बार भी रोहित शर्मा के बल्ले से रन आने की उम्मीद है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म अच्छी है। उनके ऊपर नज़रें निश्चित रूप से रहेंगी। उनके अलावा विराट कोहली भी टीम में हैं।












Click it and Unblock the Notifications