सचिन तेंदुलकर का दर्द छलका, कैसीनो में गलत तरीके से इस्तेमाल की गई उनकी तस्वीरें

नई दिल्ली, 24 फरवरी: लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर ने दुख जताया है कैसे लोग अपने धंधे को चलाने के लिए उनकी तस्वीरों का गलत प्रयोग कर रहे हैं। ये तस्वीरें सचिन की लगती हैं लेकिन ये असली नहीं है। उनको एडिट किया हुआ है जिसको मॉर्फ इमेज कहते हैं।

Sachin Tendulkar hurts as his morphed pictures were used inappropriately in the casino

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की ए़डिट की हुई तस्वीरों का इस्तेमाल गोवा में 'बिग डैडी' नाम के एक कैसीनो को बढ़ावा देने के लिए किया गया था और पूर्व भारतीय कप्तान ने हाल ही में पुष्टि की थी कि वह इस दुरुपयोग के लिए कानूनी कार्रवाई करेंगे। तेंदुलकर 16 साल की उम्र में पदार्पण करने के बाद से लगभग 24 वर्षों तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक महान बल्लेबाज रहे थे और अब तक के अधिकांश रिकॉर्ड उनके नाम हैं।

तेंदुलकर ने 200 टेस्ट, 463 एकदिवसीय और 1 टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और सभी प्रारूपों में 34,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए और वह अब तक 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र व्यक्ति हैं। 2013 में अपने रिटायरमेंट की घोषणा करने के बाद, तेंदुलकर को आईपीएल में मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी के मेंटर के रूप में देखा गया है।

सचिन ने कहा है कि उन्होंने कभी जुआ, तंबाकू या शराब का समर्थन नहीं किया। तेंदुलकर ने कैसीनो के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बनाया है और सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए एक संदेश पोस्ट किया जिसने उन्होंने पुष्टि की कि उनका जुआ, तंबाकू या शराब से किसी भी तरह का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने लोगों को गुमराह करने के लिए गलत तरीके से अपनी फोटो का इस्तेमाल होने के पीछे के दर्द का खुलासा किया।

उन्होंने लिखा, "यह मेरे संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं, जिसमें एक मॉर्फ्ड फोटो के साथ मुझे एक कैसीनो का समर्थन करते हुए दिखाया गया है।"

"मैंने कभी भी व्यक्तिगत रूप से जुआ, तंबाकू या शराब का समर्थन नहीं किया है। यह देखकर दुख होता है कि मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है।'

तेंदुलकर का भारत में बहुत बड़ा प्रशंसक वर्ग है और उन्हें क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। 48 वर्षीय वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+