सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक मुंबई के किस प्रतिष्ठित परिवार से रखती हैं ताल्लुक?
Sachin Tendulkar Son Arjun Fiance Saaniya Chandhok: महान भारतीय क्रिक्रेटर और पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अचानक सगाई कर सबको हैरान कर दिया है। 25 वर्षीय अर्जन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक मुंबई के एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखती हैं। हालांकि, दोनों परिवारों की ओर से अभी तक सगाई की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
मीडिया रिपार्ट के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई में दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी मित्र मौजूद रहे। जानिए कौन हैं सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू सानिया चंडोक और मुंबई के किस प्रतिष्ठित बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं?

कौन हैं सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं?
सानिया चंडोक मुंबई के प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई की पोती हैं। सानिया चंदोक ने लंदन स्कूल से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। वह सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की इंस्टाग्राम फ्रेंड भी हैं और उनके साथ तस्वीरों में नजर भी आ रही हैं।

क्या करती हैं सानिया चंडोक?
सानिया भले ही एक अमीर व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनके सपने काफ़ी अलग हैं। सानिया को हमेशा से जानवरों से गहरा लगाव रहा है। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद, सानिया भारत लौट आईं और यहां पर अपना काम शुरू किया।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सानिया मुंबई के मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) में पार्टनर और डॉयरेक्टर हैं।
यह कंपनी पशुओं के स्किनकेयर और ग्रूमिंक सर्विस और प्रोडक्ट सर्विस उपलब्ध करवाता है। कुत्तों और बिल्लियों के लिए कोरियाई थेरेपी से लेकर CO2 जापानी हाइड्रोथेरेपी तक कई तरह का ट्रीटमेंट देता है। सानिया की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह एक डॉग का आला लगाकर इलाज करती नजर आ रही हैं।

सानिया चंडोक का परिवार क्या बिजनेस करता है?
सानिया चंडोक का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री से जुड़ा है। रवि घई ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के अध्यक्ष हैंइनके परिवार के स्वामित्व में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल ग्रुप्स है। जिसकी वैश्विक मूल्यांकन 18.43 बिलियन डॉलर (लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये) है।
घई परिवार आइसक्रीम बिजनेस का स्थापित नाम है
रवि घई परिवार का आइसक्रीम बिजनेस में एक स्थापित नाम है। लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery भी इसी परिवार है। रवि घई के पिता यानी सानिया के दादा जी इकबाल किशन घई ही भारत में क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड लाए थे। उन्होंने मुंबई के मरीन ड्राइव में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल का भी निर्माण कराया था। रवि घई ने अपने पिता का बिजनेस विदेश तक में फैलाया। इसी दौरान उन्होंने वहाँ आइसक्रीम बनाने की यूनिट लगाई। रवि घई की तीसरी रवि घई के पोते, शिवान घई, ब्रुकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड लेकर आए हैं। यानी रवि घई की तीसरी पीढ़ी भी इस बिजनेस को आगे बढ़ा रही है।
अर्जुन तेंदुलकर का करियर
अर्जुन तेंदुलकर भारतीय किक्रेट टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनकी सगाई की खबर ने खेल और मनोरंजन जगत में सुर्खियां बटोरी हैं । अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। अर्जुन ने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत 2020-21 सीज़न में मुंबई से की थी और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। हालांकि उन्हें सिर्फ पांच मैच खेलने का अवसर मिला। आईपीएल के अलावा, अर्जुन तेंदुलकर ने 18 लिस्ट ए मैच और 24 टी20 मैच खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications