एक साथ नहीं खेल सकते ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक, कप्तान रोहित शर्मा को लेना होगा सही फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2022 से पहले संतुलन तलाशने का प्रयास कर रही है।

नई दिल्ली, 13 अगस्त। भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2022 से पहले संतुलन तलाशने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में टीम कई तरह की एक्सपेरिमेंट भी कर रही है। ओपनिंग से लेकर कई अन्य जगहों पर भी नए खिलाड़यों को आजमाया जा रहा है। केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी का टीम के लिए ओपन करना तय माना जा रहा है। जबकि विराट कोहली के नंबर तीन के स्थान के साथ कोच और कप्तान शायद ही किसी तरीके की छेड़खानी करना पसंद करेंगे।

नंबर चार पर लगातार मिल रहे हैं पंत को मौके

नंबर चार पर लगातार मिल रहे हैं पंत को मौके

हालांकि, नंबर चार से लेकर सात के पोजिशन पर अभी तक खिलाड़ियों की जगह स्पष्ट नहीं की गई है। पिछले कुछ समय से नंबर चार पर लगातार ऋषभ पंत को मौके दिए गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में बनाए गए शतक को छोड़ दिया जाये तो पंत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। कई पूर्व खिलाड़ियों के मुताबिक ऋषभ पंत टीम में फिनिशर की भूमिका ज्यादा बेहतर तरीके से निभा सकते हैं।

पंत और कार्तिक में से किसी एक को होगा चुनना

पंत और कार्तिक में से किसी एक को होगा चुनना

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम ने अब ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को लेकर अपनी बात रखी है। सबा करीम ने स्पोर्ट्स 18 पर 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' शो में बताया कि भारत को टीम में बैलेंस बनाने की जरूरत है और इसके लिए ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में किसी एक ही खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। सबा करीम ने साफ कहा कि भारतीय टीम दो-दो विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर सही योजना नहीं बना सकता है।

चौथे नंबर के लिए टीम में शामिल हो सकता है नया खिलाड़ी

चौथे नंबर के लिए टीम में शामिल हो सकता है नया खिलाड़ी

सबा करीम के मुताबिक भारत को चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को भेजना चाहिए। नंबर चार पर खेलते हुए टी-20 में ऋषभ पंत के आंकड़े कुछ खास नहीं है। जबकि सूर्यकुमार यादव ने कई मौकों पर अपने टैलेंट का परिचय दिया है। ऐसे में अगर भारत को एक बेहतर टीम बनानी है तो उसे ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को बाहर का रास्ता दिखाना होगा।

वर्ल्ड कप से पहले टीम को करना होगा यह काम

वर्ल्ड कप से पहले टीम को करना होगा यह काम

अपने बयान में आगे उन्होंने कहा कि मैंने रोहित शर्मा की कप्तानी को जितना समझा है, इससे लगता है कि वह पांच नियमित गेंदबाजों और हार्दिक पांड्या को अपने छह गेंदबाजी विकल्प के रूप में पसंद करेंगे। ऐसे में टीम को ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के बीच फैसला करने की जरूरत है। अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है और इससे पहले भारत को सही कॉम्बिनेशन तैयार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+