वनडे में लगातार फ्लॉप होने वाले खिलाड़ी को मिला दिग्गज का साथ, कहा- उसे मिलना चाहिए मौका
Saba Karim on world Cup 2023: भारतीय टीम को 2 सिंतबर को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच खेलना है। एशिया कप के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसी खबरें हैं कि 20 अगस्त को भारतीय क्रिकेट बोर्ड एशिय़ा कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर सकती है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर एशिया कप के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं।
नंबर चार पर कौन: लंबे समय से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। एशिया कप में उनकी वापसी तय मानी जा रही है। लेकिन अगर ये दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो भारत के लिए मिडल ऑर्डर की समस्या बरकरार रहेगी। लंबे समय से नंबर चार की पोजिशन पर भारत को एक ऐसे बल्लेबाज की तलाश है जो टीम के लिए रन बनाने का काम करें।

सूर्यकुमार यादव को मिला सपोर्ट: टी-20 फॉर्मेट में बल्ले से अपनी छाप छोड़ने वाले सूर्यकुमार यादव का वनडे रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। इसके बावजूद कुछ पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव वनडे में टी-20 का शानदार फॉर्म बरकरार नहीं रख पा रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय चयनकर्ता सबा करीम ने सूर्यकुमार को एशिया कप में मौका देने की बात कही है।
सबा करीम ने कही ये बड़ी बात: जियो सिनेमा की तरफ से आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबा करीम ने कहा कि श्रेयस फिट नहीं होते तो सूर्यकुमार यादव को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास 2 से 3 विकल्प मौजूद हैं। इसमें सूर्यकुमार यादव के अलावा तिलक वर्मा और संजू सैमसन भी हैं। लेकिन मेरी पहली पसंद सूर्याकुमार हैं, वह नंबर चार और पांच पर आकर मैच बदलने वाली पारियां खेल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications