SA20: मैच के 'उतार-चढ़ाव' में धड़ाम से गिरी एंकर, बाउंड्री पर इंटरव्यू लेना पड़ा भारी- VIDEO
मैच के दौरान बाउंड्री पर इंटरव्यू लेने का मतलब है रिस्क लेना क्योंकि टी20 में अब हर गेंद चौका और छक्का खाने के लिए सीमा-रेखा पार करना चाहती है। इसका नजारा टीवी एंकर को साउथ अफ्रीका टी20 लीग में देखने को मिल गया।

आईपीएल की छाप में हो रही साउथ अफ्रीका टी20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केपटाउन के मुकाबले के दौरान एंकर पर खेल की मार अजीबोगरीब अंदाज में पड़ी। आमतौर पर क्रिकेट की लुत्फ उठाने वाली एंकर मैचों की जानकारियों को सभी एंगल से कवर करने का प्रयास करती हैं। कैमरे भी अब कई तरह से खेल को दिखाने समझाने का प्रयास करते हैं।

सनराइजर्स की बेहतरीन जीत
टीवी प्रजेंटर की खासतौर पर कोशिश मैच से जुड़े लोगों से बातचीत करने की होती है। वे मैच की परिस्थितियों के हिसाब से कभी रिजर्व खिलाड़ियों से बात करती हैं तो कोचों से तो बहुत बातचीत होती है। ये सब टी20 लीगों में देखने को मिलता है जहां पर एंकरिंग का दायरा इंटरनेशनल मुकाबले की तुलना में कहीं ज्यादा होता है। इस मैच में सनराइजर्स की टीम ने 172 के टारगेट का पीछा करते हुए एमआई केपटाउन टीम को हरा दिया और SA20 के छोटे से इतिहास में अब तक की सबसे शानदार जीत में से एक दर्ज की।
एंकर के गिरने का ये किस्सा सनराइजर्स के चेज से ही जुड़ा हुआ है जहां ये टीम स्कोरबोर्ड पर 100 रन के आंकड़े तक पहुंचने से पहले 5 विकेट खो चुकी थी और एक अपमानजनक हार के लिए तैयार दिख रही थी। लेकिन मार्को जानसन की 27 गेंदों में 66 रन की पारी की बदौलत सनराइजर्स ने चमत्कार कर दिखाया।

गेंदबाज ने की राशिद खान की धुनाई
मार्को अपनी गेंदबाजी के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं और उनको अफ्रीका का उभरता हुआ मीडियम पेसर देखा जाता है। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 7 छक्के लगाकर अपनी बल्लेबाजी की क्षमता का भी प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी करते हुए दाएं हाथ के हिटर का स्ट्राइक रेट 244.44 था और उन्होंने अपनी पारी के दौरान लगभग हर गेंदबाज की धुनाई कर दी। यहां तक कि उन्होंने एमआई केपटाउन के कप्तान और टी20 क्रिकेट में टॉप स्पिनरों में से एक माने जाने वाले राशिद खान के एक ओवर में भी 28 रन ठोक दिए।

जैनब अब्बास बाउंड्री के दूसरी तरफ थीं
इसी पारी के दौरान एक अजीब घटना घटी जब दो फिल्डर जानसेन के एक शॉट को रोकने के प्रयास में बाउंड्री की ओर भागे। शॉट सैम कुरन की गेंद पर सीधे डीप मिड-विकेट कार्नर पर जा रहा था और तभी पाकिस्तानी टीवी प्रजेंटेटर जैनब अब्बास बाउंड्री के दूसरी तरफ एक कोच का इंटरव्यू ले रही थीं। लेकिन बाउंड्री पर गेंद को रोकने की कोशिश में फील्डर उनसे टकरा गया। टक्कर के परिणामस्वरूप, जैनब भी तुरंत गिर गई क्योंकि तेज टक्कर के चलते वे अपना संतुलन खो चुकी थीं। राहत की बात रही कि जैनब तुरंत खड़ी हुई और खुलासा किया कि वह ठीक है और शुक्र है कि चोट नहीं पहुंची है।
वीडियो को यहां पर देख सकते हैं कैसे जैनब ने खुद को ठीक होने की बात ब्रॉडकास्टर्स को बताई और हैरानी जताई कि ये क्या हुआ था। यही टी20 क्रिकेट है।
यहां देखें वीडियो-
मैच की बात करें तो सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने आखिरी ओवर में एक और रोमांचक जीत हासिल की। दिलचस्प बात यह है कि उनके पिछले दोनों खेल अंतिम ओवर में समाप्त हुए, लेकिन एडेन मार्करम की अगुवाई वाली टीम दोनों मौकों पर जीतने में कामयाब रही। सनराइजर्स अब अपनी जीत की लय को जारी रखना चाहेगी क्योंकि हमने आईपीएल में भी देखा है कि कैसे सनराइजर्स जीत के सिलसिले को बरकरार नहीं रख पाते हैं और हार के सिलसिले में फंस जाते हैं। उम्मीद है बदले हुए नाम, लीग, स्थान, देश और खिलाड़ियों में मैन इन ऑरेंज खुद को साबित कर पाएंगे।
(Photo Credits- Twitter/ScreenShots)
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications