SA vs WI: अफ्रीका दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल

West Indies Squad For South Africa: अगले महीने यानी कि मार्च में वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 की सीरीज खेलनी है।

SA vs WI Series

West Indies Squad For South Africa: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज मौजूदा समय में बदलाव के दौर से गुजर रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे औऱ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर वेस्टइंडीज की टीम ने इस सीरीज के लिए नए कप्तान पर भरोसा जताया है।

वेस्टइंडीज के पास कई मैच विनर खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के पास कई मैच विनर खिलाड़ी

वेस्टइंडीज की टीम के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। दुनियाभर के अलग-अलग लीग में जाकर ये खिलाड़ी अपना हुनर का जौहर दिखाते हैं। भारत में होने वाले आईपीएल में भी कई वेस्टइंडीज खिलाड़ी लंबे समय से खेलते आ रहे हैं। लेकिन एकजुट होकर देश के लिए खेलने पर इनके प्रदर्शन में पिछले कुछ सालों में भारी गिरावट देखने को मिली है। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों से लगातार वेस्टइंडीज की टीम में बदलाव देखने को मिलते रहे हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होनी है सीरीज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होनी है सीरीज

वेस्टइंडीज को अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलना है। इन दोनों सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। वनडे टीम की कप्तान शाई होप करेंगे औऱ टी-20 टीम की कमान रोवमैन पॉवेल के हाथों में सौंपी गई है। निकोलस पूरन की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जिसके बाद अब रोवमैन पॉवेल को कप्तान बनाया गया है। अफ्रीका दौरे पर वेस्टइंडीज की टीम 28 फरवरी से दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। टेस्ट के बाद 16 मार्च से दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज खेला जाएगा। आखिरी में 25 मार्च से तीन टी-20 मैचों की सीरीज के साथ यह दौरा खत्म किया जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम

शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उपकप्तान), शमर ब्रूक्स, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ।

टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम

टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उपकप्तान), शमर ब्रूक्स, यानिक कारियाह, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉटरेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेड मैककॉय, निकोलस पूरन, रेमन रीफर, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+