SA vs WI 1st T20: छक्कों की बरसात के लिए हो जाइए तैयार! थोड़ी देर में शुरू होगा मैच, घर बैठे ऐसे देखें LIVE
SA vs WI 1st T20 Live Streaming: अगले महीने यानी फरवरी में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें भिड़ने को तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज अपनी अंतिम तैयारियों और टीम संयोजन को परखने का आखिरी मौका है।
दोनों टीमों में शामिल कई मैच विनर (SA vs WI 1st T20 Live Streaming)
दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान एडेन मार्करम के हाथों में है। घरेलू परिस्थितियों में प्रोटियाज टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। डेवाल्ड ब्रेविस और एनरिक नॉर्टजे जैसे खिलाड़ी मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म से गुजर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में संपन्न हुई SA20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम अपने विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम के लिए जानी जाती है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
शेरफेन रदरफोर्ड और अनुभवी जेसन होल्डर जैसे पावर-हिटर्स किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। पार्ल के बोलैंड पार्क की पिच हाल के वर्षों में बल्लेबाजों के अनुकूल रही है। यहां नई गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे पावरप्ले में तेजी से रन बनने की संभावना रहती है। हालांकि, मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो सकती है, जिससे मध्य ओवरों में स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाएगी।
ऐसे देख सकते हैं लाइव
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच मंगलवार यानी 27 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार रात साढ़े 9 बजे शुरू होगा। जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी 9 बजे किया जाएगा। लाइव टेलीकास्ट की बात करें तो भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। वहीं जियो-हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट के लिए जरिए फैंस लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद भी उठा सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित स्क्वाड
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन स्मिथ, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, ईथन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, क्विंटन सैम्पसन, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, अकील हुसैन, शमर जोसेफ।












Click it and Unblock the Notifications