SA vs AUS: दक्षिण अफ्रीका के तीन दिग्गज बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का हुआ ऐलान
South Africa ODI and T20 Team: इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज के लिए दक्षिण अफ़्रीकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है। टीम में कई नए चेहरे शामिल है।
अलग-अलग टी20 लीग्स और घरेलू क्रिकेट में धाकड़ प्रदर्शन करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस को वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किया गया है। पिछले साल हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप में शीर्ष स्कोरर रहने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस का नाम लगातार सुर्ख़ियों में रहा है।

चोट के बाद केशव महाराज भी वापस आए हैं। वनडे टीम में उनको शामिल किया गया है। इसके अलावा दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले में वह खेलेंगे। ऑल राउंडर डोनोवन फरेरा और गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को भी दक्षिण अफ़्रीकी टीम में शामिल कर लिया गया है।
टी20 सीरीज की टीम से कुछ दिग्गजों को रेस्ट दिया गया है। इनमें क्विंटन डी कॉक, कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे का नाम शामिल है। ये सभी खिलाड़ी एकदिवसीय टीम में शामिल किये गए हैं। तीन टी20 मैचों की सीरीज 30 अगस्त से लेकर 3 सितम्बर तक खेली जाएगी। वनडे सीरीज में पांच मुकाबले होंगे। ये सभी मैच 7 सितम्बर से लेकर 17 सितम्बर के बीच खेले जाएंगे, वर्ल्ड कप के लिए यह सीरीज अहम है।
दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएट्ज़ी, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स। लिज़ाद विलियम्स और रस्सी वैन डेर डुसेन।
दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम
टेम्बा बवुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंदा मगला, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और रासी वैन डेर डुसेन।












Click it and Unblock the Notifications