AUS vs SA: क्या दक्षिण अफ्रीका की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही है, जानें ऐसा क्यों हुआ

AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उनके खिलाड़ियों ने हर टीम को धोया है। हालांकि भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम 83 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। सेमीफाइनल का सफर तय करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने धमाका किया है।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने मीम्स शेयर किये हैं। लोगों का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम इस वर्ल्ड कप में 10 खिलाड़ियों के साथ खेली है। 11वें खिलाड़ी को लेकर उन्होंने मजाकिया बातें कही है।

south africa

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा इस वर्ल्ड कप में बिलकुल नहीं चले। बवुमा ने सेमीफाइनल सहित कुल आठ मैच खेले और उनके बल्ले एक भी अर्धशतक देखने को नहीं मिला। उनका प्रदर्शन हर मैच में खराब रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी बवुमा जीरो पर आउट हो गए।

इसके बाद फैंस ने कहा कि बवुमा का काम सिर्फ टॉस करने का है। बाकी 10 खिलाड़ियों के साथ टीम खेलती है। बवुमा का कोई योगदान नहीं है। देखा जाए तो यह बात सही भी है। 8 मैचों में टेम्बा बवुमा के नाम सिर्फ 145 रन है। वह बतौर ओपनर बैटिंग करते हैं।

सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम बिखर गई। 24 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद टीम मुश्किल में थी लेकिन डेविड मिलर ने मोर्चा संभालते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम की पारी संभाली। डेविड मिलर के बल्ले से शतकीय पारी आई। नॉक आउट मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए यह पहला शतक है। टीम 212 रन बनाकर आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+