IND vs SL: भारतीय टीम से जुड़ा एक और कोच, श्रीलंका में गौतम गंभीर के साथ टीम में शामिल
भारतीय टीम इस समय सफेद गेंद सीरीज में खेलने के लिए श्रीलंका दौरे पर गई हुई है। सबसे पहले टी20 सीरीज खेली जानी है और इसकी तैयारी दोनों टीमों की तरफ से की जा रही है। भारतीय टीम नए कोच और नए कप्तान के साथ खेलने के लिए गई हुई है।
भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में श्रीलंका दौरे पर गौतम गंभीर गए हुए हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव सबसे छोटे प्रारूप में टीम के कप्तान हैं। अब कुछ सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति भी हुई है। उनके साथ भी टीम को मिलकर काम करना है और सहायक कोच ने जॉइन भी कर लिया है।

रयान टेन डोशकाटे ने टीम इंडिया को जॉइन कर लिया है और वह श्रीलंका पहुँच गए है। श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले गौतम गंभीर ने ही टीम इंडिया का सहायक कोच के बारे में जानकारी दी थी। गौतम गंभीर ने बताया था कि अभिषेक नायर और टेन डोशकाटे टीम में सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि गौतम गंभीर की सलाह पर ही दोनों को सहायक कोच बनाया गया है। अभिषेक नायक और डोशकाटे दोनों के साथ ही गौतम गंभीर ने काम किया है। गंभीर ने केकेआर के हेड कोच की भूमिका निभाई थी, उस समय से इन दोनों को जानते हैं और अब टीम इंडिया के साथ भी शामिल किया है।
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के बाद एकदिवसीय सीरीज भी खेली जानी है। उस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा होंगे, विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया है। एकदिवसीय सीरीज में भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे, भारतीय टीम का प्रदर्शन गौतम गंभीर की कोचिंग में देखने लायक रहेगा, यह उनकी पहली सीरीज है।
भारतीय टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications