ऋतुराज गायकवाड़ बनाम विराट कोहली, 66 IPL मैचों के बाद कौन आगे, हैरान करने वाला रिकॉर्ड
Ruturaj Gaikwad vs Virat Kohli IPL Stats: आईपीएल हो या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं और आरसीबी के पहले मैच के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं। आरसीबी में इस बार कप्तान रजत पाटीदार हैं।
आरसीबी की बल्लेबाजी का जिम्मा विराट कोहली के ऊपर रहने वाला है, फैन्स उनके बैटिंग के दौरान रन आने की उम्मीद करते हैं। ऐसे में कोहली भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करना चाहेंगे। उधर चेन्नई सुपर किंग्स में कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के पास है।

ऋतुराज ने अपनी बैटिंग से काफी प्रभावित किया है और तूफानी पारियां भी खेली हैं। अब तक गायकवाड़ ने आईपीएल में कुल 66 मुकाबले ही खेले हैं। कोहली और गायकवाड़ के बीच रनों का एक अध्ययन करने का प्रयास किया गया है कि कौन बेहतर है। दोनों के 66 मैच ही इस तुलना में रखे गए हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ के IPL आंकड़े
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने कम समय में ही अपना दबदबा बनाने का काम किया है और तूफानी अंदाज में खेलते हुए गेंदबाजों का सिर दर्द बढ़ाने का काम भी किया है। उन्होंने आईपीएल के 66 मैचों की 65 पारियों में 2380 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरन उनका स्ट्राइक रेट लगभग 137 का रहा है। उन्होंने 17 फिफ्टी और दो शतक जड़े हैं। जहाँ तक औसत की बात है, तो यह लगभग 42 के करीब रहा है।
विराट कोहली का कैसा रहा IPL में रिकॉर्ड
अब आरसीबी के पूर्व कप्तान के आंकड़ों को देखा जाए, तो 66 मैचों तक उन्होंने 66 मैचों की 59 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1384 रन अपने नाम किये थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120 का ही था, जो कि कम है। कोहली के बल्ले से 7 शतकीय पारियां तो आईं लेकिन सैकड़ा एक भी देखने को नहीं मिला। औसत लगभ 28 का रहा है।
कौन है दोनों में बेहतर खिलाड़ी
इन आंकड़ों से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। साफ़ पता चल जाता है कि आगे कौन है। हालांकि इसमें भी एक कारण यह है कि गायकवाड़ टॉप क्रम में खेलते हैं, विराट कोहली तब तक टॉप क्रम के बल्लेबाज नहीं थे। बाद में वह आरसीबी के लिए ओपन करने लगे थे। जो भी हो लेकिन आंकड़ों में गायकवाड़ ने ही बाजी मार ली है।












Click it and Unblock the Notifications