भारत ने नहीं दिया मौका तो इंग्लैंड में इस टीम से जुड़ा DHONI का चेला! अचानक ले लिया ये बड़ा फैसला
Ruturaj Gaikwad to join Yorkshire: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ के क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई है। चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते हुए धोनी ने न केवल टीम को अलग पहचान दिलाई। बल्कि युवाओं को समझने और उन्हें मौका देने में भी वो आगे रहे। ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवा बल्लेबाज के लिए धोनी का मार्गदर्शन लाभदायक साबित हुआ।
इंग्लैंड में इस टीम से जुड़े ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad to join Yorkshire)
हाल ही में ऋतुराज गायकवाड़ ने इंग्लैंड की यॉर्कशायर टीम के साथ कुछ समय के लिए अनुबंध किया है। वह इस साल जुलाई से यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे। उनके पास पांच काउंटी चैंपियनशिप मैच खेलने हैं। इन मैचों की शुरुआत 22 जुलाई को सरे टीम के खिलाफ होगी। इसके अलावा वह वन-डे कप के कुछ मैच भी खेलेंगे। भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने कही ये बात
28 साल के ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मौके को लेकर अपनी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने का अनुभव उनका सपना था और यॉर्कशायर जैसे बड़े क्लब के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि सीजन का यह हिस्सा बहुत अहम है और वह टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। वन-डे कप के मैचों में टीम के लिए कुछ ट्रॉफी जीतने का भी अच्छा मौका होगा।
भारत के लिए ऐसा रहा है प्रदर्शन
गायकवाड़ ने भारत के लिए छह वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 115 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 23 टी20 मैचों में 633 रन भी बनाए हैं। इस साल के आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे, लेकिन एक चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर टीम की कप्तानी संभालने का काम किया था।
यॉर्कशायर के मुख्य कोच ने जताई खुशी
यॉर्कशायर के मुख्य कोच एंथनी मैकग्राथ ने ऋतुराज का टीम में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि गायकवाड़ टीम के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित होंगे। उनका खेल टीम की बल्लेबाजी को मजबूत करेगा और जरूरत पड़ने पर तेज रन बनाने में मदद करेगा। मैकग्राथ ने कहा कि रुतुराज एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिनकी टीम को कड़ी जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications