ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मामले में धोनी को पछाड़ा, ऐसा करने वाले बने CSK के पहले कप्तान

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली। इस शतक के साथ ही गायकवाड़ ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। वह पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में शतक लगाया है।

चेन्नई सुपरकिंग्स का पहला विकेट सस्ते में गिर गया। अजिंक्या रहाणे के आउट होने के बाद गायकवाड़ ने अपना संतुलन बनाए रखा और शतकीय पारी खेली। अहम बात है कि पहले अर्धशतक तक गायकवाड़ ने एक भी चौका नहीं लगाया, बावजूद इसके उनका स्ट्राइक रेट 180 के पास था।

ruturaj

गायकवाड़ ने दूसरे खिलाड़ियों के साथ अच्छी साझेदारी बनाने में अहम भूमिका निभाई। डेरिल मिचेल के साथ साझेदारी में उन्होंने 45 रन बनाए जबकि जडेजा के साथ साझेदारी में गायकवाड़ ने 52 रन बनाए। लेकिन शिवम दुबे के आने के बाद गायकवाड़ के ऊपर से दबाव कम हो गया।

एलएसजी के खिलाफ शतकीय पारी की बदौलत गायकवाड़ सीएसके के पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने शतक लगाया है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के बतौर कप्तान सर्वोच्च स्कोर 84 रन को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही सीएसके की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले शेन वाटसन, मुरली विजय के क्लब में भी गायकवाड़ शामिल हो गए हैं।

गायकवाड़ ने 108 रनों की पारी खेली जोकि आईपीएल में किसी कप्तान द्वारा छठी सबसे बड़ी पारी है। केएल राहुल ने बतौर कप्तान सर्वाधिक 132 रनों की नाबाद पारी पंजाब के खिलाफ खेली थी, वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं। गायकवाड़ और शिवम दुबे की पारी की बदौलत चेन्नई की टीम ने एलएसजी के सामने 211 रन का टार्गेट रखा था।

हालांकि मार्कस स्टॉयनिस की शतकीय पारी दोनों की पारी पर भारी पड़ी और आखिरकार लखनऊ की टीम ने चेन्नई को 4 विकेट से मात दे दी। इस जीत के साथ ही एलएसजी की टीम अंक तालिका में 8 मैचों में से 5 मैच में जीत दर्ज करके चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+