Ruturaj Gaikwad ने पत्नी उत्कर्षा पवार को लेकर कही दिल की बात, पति की तरह क्रिकेट से है प्यार
Ruturaj Gaikwad Instagram post: बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को नहीं चुना गया था। ऋतुराज गायकवाड़ इन दिनों घरेलू टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखा रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर और महाराष्ट्र के बीच खेले जा रहे मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मुकाबले में 13 चौके की मदद से 86 रन बनाए।
ऋतुराज गायकवाड़ ने कही दिल की बात
3 जून 2023 को ऋतुराज गायकवाड़ ने महिला क्रिकेटर उत्कर्षा पवार से शादी रचाई थी। 13 अक्तूबर को उत्कर्षा पवार के बर्थडे के मौके पर ऋतुराज गायकवाड़ ने इंस्टाग्राम के जरिए वाइफ को लेकर दिल की बात कही है। उन्होंने रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि Happy birthday बायको। फैंस के बीच ऋतुराज गायकवाड़ का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

पति की तरह क्रिकेट से है प्यार
उत्कर्षा पवार अपने पति की तरह ही क्रिकेट के प्रति जुनून रखती हैं। दाएं हाथ की मध्यम-तेज गेंदबाजी शैली वाली ऑलराउंडर पवार ने क्रिकेट में अहम योगदान दिया है। उत्कर्षा पवार का सफर भी कमाल का रहा है। इस दौरान उत्कर्षा पवार ने साल 2015 से 2018 तक विभिन्न स्तरों पर महाराष्ट्र टीम का प्रतिनिधित्व करने का काम किया। जिसमें महाराष्ट्र वेस्ट ज़ोन अंडर-19 और वेस्ट ज़ोन अंडर-23 टीमें शामिल हैं।
पढ़ाई पर कर रही हैं फोकस
इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया सी के लिए खेला है, जिसमें उन्होंने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। अपनी उपलब्धियों के बावजूद महिला प्रीमियर लीग में उन्हें बोली नहीं मिली, जिसमें उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये रखा गया था, वे खरीदारों को आकर्षित करने में विफल रहीं। हाल ही में पवार पुणे में अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच 15 नवंबर 2021 को पंजाब के खिलाफ खेला था। दूसरी तरफ सीएसके के नए कप्तान के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना प्रभाव छोड़ा है। वह अगले साल भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications