IPL 2024: विराट कोहली की ऑरेंज कैप छिन गई, जानिए इस सीजन के टॉप 5 बल्लेबाज
IPL 2024 Orange Cap: आईपीएल में इस सीजन अब तक दो ही बल्लेबाजों ने 500 का आंकड़ा पार किया है, दोनों ही भारतीय खिलाड़ी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस सीजन सबसे पहले 500 रनों का आंकड़ा हासिल किया था।
ऐसा लग रहा था कि कोहली के अलावा इस सीजन ऑरेंज कैप किसी अन्य खिलाड़ी के सिर पर नहीं होगी लेकिन अब मामला बदल गया है। भारतीय टीम के एक युवा खिलाड़ी ने कोहली को पछाड़ते हुए ऑरेंज कैप के ऊपर अपना कब्जा जमा लिया है। टॉप पर अब रुतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल है।

रुतुराज गायकवाड़: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने इस सीजन धांसू बैटिंग करते हुए एक शतक जमाया है। वह दूसरा शतक जमाने से चूक गए थे। गायकवाड़ ने 10 मैचों में कुल 509 रन अपने नाम किये हैं। 1 शतक के अलावा गायकवाड़ ने 4 अर्धशतक भी जड़े हैं।
विराट कोहली: आरसीबी के पूर्व कप्तान कोहली ने टूर्नामेंट में काफी समय तक टॉप स्थान पर खुद को काबिज रखा लेकिन अब गायकवाड़ आगे आ गए हैं। कोहली ने 10 मैचों में 4 फिफ्टी और 1 शतक की मदद से कुल 500 रन जड़े हैं।
साई सुदर्शन: यह एक हैरान करने वाली एंट्री है लेकिन सुदर्शन ने अपने प्रदर्शन के दम पर तीसरा स्थान पाया है। साई सुदर्शन ने गुजरात के लिए 10 मैच खेलकर कुल 418 रन हासिल किये हैं। उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
केएल राहुल: लखनऊ के कप्तान केएल राहुल का नाम भी इस लिस्ट में है। वह 10 मैचों में 406 रन बनाकर चौथे नम्बर पर बने हुए हैं। केएल राहुल के बल्ले से इस सीजन कुल 3 अर्धशतक आए हैं।
ऋषभ पन्त: एक्सीडेंट के बाद वापसी करने वाले पन्त ने धमाका किया है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने इस सीजन अब तक कुल 11 मैचों में खेलकर 398 रन अपने नाम किये हैं। ऋषभ पन्त के बल्ले से 3 अर्धशतक आए हैं और करीबन 159 का स्ट्राइक रेट रहा है।












Click it and Unblock the Notifications