Ruturaj Gaikwad ने महज 59 गेंदों में जड़ा शतक, खराब फॉर्म के कारण धवन ने किया था टीम से बाहर

भारतीय टीम ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले को अपने नाम किया। इस सीरीज में भारतीय टीम की ओर से कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था।

Maharashtra vs Services, Ruturaj Gaikwad hit century: भारतीय टीम ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले को अपने नाम किया। इस सीरीज में भारतीय टीम की ओर से कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को भी इस सीरीज में भारत के लिए अपना पहला वनडे मैच खेलने का मौका मिला था।

पहले वनडे के बाद ही कर दिया गया बाहर

पहले वनडे के बाद ही कर दिया गया बाहर

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में डेब्यू किया। लेकिन वह इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। लिहाजा कप्तान शिखर धवन ने अगले दोनों ही मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ को बैंच पर बिठा दिया। ऋतुराज को शायद यह बात पसंद नहीं आई और अब उन्होंने बल्ले से ही शानदार प्रदर्शन कर इसका जवाब देने का काम किया है।

59 गेंदों में जड़ दिया शतक

59 गेंदों में जड़ दिया शतक

आखिरी वनडे खत्म होने के 24 घंटे के अंदर ही ऋतुराज गायकवाड़ ने 59 गेंदों में शतक जड़कर अपने हुनर का परिचय दिया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में सर्विसेज़ के खिलाफ ऋतुराज ने 112 रन बनाए। महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए ऋतुराज ने यह कमाल की पारी खेली। हालांकि, ये बात अलग रही कि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। लेकिन अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

चेन्नई के लिए भी खेल चुके हैं कई अहम पारियां

चेन्नई के लिए भी खेल चुके हैं कई अहम पारियां

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। जिसके जवाब में सर्विसेज़ ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋतुराज गायकवाड़ इससे पहले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी कई अहम पारियां खेलने का काम कर चुके हैं। यही वजह है कि चेन्नई की टीम ने उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+