Ruturaj Gaikwad Caste: क्या है ऋतुराज गायकवाड़ की जाति? मराठा, क्षत्रिय या ब्राह्मण? असली सच आया सामने

Ruturaj Gaikwad Caste: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया है।

श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज में भारत ए की ओर से खेलते हुए ऋतुराज ने शानदार शतक जड़कर अपने चयन को सही साबित किया है। ऋतुराज गायकवाड़ की जाति को लेकर लोगों में काफी चर्चा है और जानने की उत्सुकता है।

Ruturaj Gaikwad Caste

ऋतुराज गायकवाड़ की जाति क्या है?

ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं और उनका परिवार हिंदू धर्म का पालन करता है। हालांकि उनकी जाति को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

गायकवाड़ उपनाम महाराष्ट्र में काफी प्रसिद्ध है और इसका ऐतिहासिक संबंध मराठा समुदाय से माना जाता है। इतिहास में बड़ौदा के गायकवाड़ राजवंश का संबंध भी मराठा समाज से रहा है। इसी वजह से कई लोग ऋतुराज गायकवाड़ को भी मराठा समुदाय से जोड़कर देखते हैं।

सिर्फ एक जाति तक सीमित नहीं है गायकवाड़ उपनाम

महाराष्ट्र की सामाजिक संरचना में गायकवाड़ उपनाम केवल मराठा समुदाय तक सीमित नहीं है। इस उपनाम का इस्तेमाल कुनबी, माली, महार और कोली समेत कई अन्य समुदायों के लोग भी करते हैं। ऐसे में केवल उपनाम के आधार पर किसी व्यक्ति की जाति का निश्चित दावा नहीं किया जा सकता।

परिवार और शिक्षा

ऋतुराज का जन्म पुणे में हुआ था। उनके पिता दशरथ गायकवाड़ रक्षा अनुसंधान से जुड़े रहे हैं, जबकि उनकी माता सविता गायकवाड़ एक स्कूल में शिक्षिका थीं। खेल और शिक्षा दोनों को महत्व देने वाले परिवार से आने वाले ऋतुराज ने कम उम्र में ही क्रिकेट को अपना करियर बनाने का फैसला किया था। उन्होंने पोलिटेक्निक में डिप्लोमा किया है।

इंडिया में वापसी का मौका

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ के पास अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर होगा। भारत ए के लिए हालिया शतक से उनको अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में निश्चित रूप से फायदा होने वाला है। टीम इंडिया में विराट कोहली का नाम शामिल था लेकिन वह हेमस्ट्रिंग की इंजरी हो गई, इस वजह से सीरीज से बाहर हो गए। बाद में रिप्लेसमेंट के रूप में गायकवाड़ का नाम टीम में शामिल कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+