RR vs SRH: यशस्वी जायसवाल का कमाल, आईपीएल में रचा इतिहास, ऋषभ पंत के इस खास क्लब में शामिल
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, Yashasvi Jaiswal: राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस सीजन बल्ले से लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

RR vs SRH, 52nd Match, Indian Premier League 2023: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले के दौरान यशस्वी जायसवाल ने फिर कमाल की बल्लेबाजी की। यशस्वी जायसवाल ने पारी का आगाज ताबड़तोड़ अंदाज में किया। भुवनेश्वर कुमार पहले ही ओवर में उन्होंने कुछ आकर्ष शॉट्स लगाए।
राजस्थान की पहले बल्लेबाजी: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम को सलामी बल्लेबाज ने अच्छी शुरुआत दी। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी निभाई। 5 ओवर में 54 रन बनाकर इन दोनों ही खिलाड़ियों ने राजस्थान को एक जबरदस्त शुरुआत दिला दी।
यशस्वी जायसवाल ने बनाया रिकॉर्ड: यशस्वी जायसवाल 18 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाने के साथ ही जायसवाल ने अपने आईपीएल करियर में 1000 रन भी पूरा कर लिया। मार्को यानसेन ने जायसवाल को टी नटराजन के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजने का काम किया।
आईपीएल में पूरे किए 1000 रन: यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन अपने आईपीएल करियर का पहला शतक भी लगाया था। मुंबई के खिलाफ जायसवाल ने यह कारनामा किया था। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने अपने 1000 रन भी पूरे किए। आईपीएल में 1000 रन बनाना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है।
पंत के क्लब में शामिल: यशस्वी जायसवाल आईपीएल 1000 रन पूरा करने वाले सबसे दूसरे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल ने 21 साल 130 दिन की उम्र में 34 पारियों की मदद से हजार रन पूरा किया।
ऋषभ पंत नंबर वन पर: इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत नंबर वन पर हैं। ऋषभ पंत ने 20 साल, 218 दिन में अपना हजार रन पूरा किया था। पंत ने आईपीएल 2018 में अपने करियर के 1000 रन पूरे किये थे। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान यह कारनामा किया था।
पृथ्वी शॉ तीसरे नंबर पर मौजूद: यशस्वी जायसवाल ने हजार रन पूरा करते ही इस लिस्ट में पृथ्वी शॉ को नंबर तीन पर भेज दिया है। पृथ्वी शॉ ने 2020 के सीजन के दौरान 22वें मैच में आरसीबी के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का हजार रन पूरा किया था। वहीं चौथे नंबर पर संजू सैमसन ने 1000 रन के आंकड़े को 21 साल 183 दिन की उम्र में पूरा किया था।












Click it and Unblock the Notifications