RR vs SRH: 'हैरी ब्रूक मत समझना, अगर पैसे लिए हैं तो रन बनाऊंगा', बटलर की आतिशी पारी पर आए मजेदार रिएक्शन
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, Jos Buttler: राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 214 रन बनाए हैं।

RR vs SRH, 52nd Match, Indian Premier League 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जोस बटलर ने इस सीजन का अपना पहला शतक लगाने से चूक गए। जोस बटलर की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने हैदराबाद के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया।
शतक से चूके जोस बटलर: आईपीएल के 16वें सीजन में जोस बटलर अपना पहला शतक लगाने से 5 रन से चूक गए। जोस बटलर 59 गेंदों में 95 रन बनाकर आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार ने यॉर्कर गेंद पर जोस बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। आउट होने के बाद जोस बटलर के चेहरे पर मायूसी नजर आई और वह पवेलियन की तरफ बढ़ गए।
10 चौके और 4 छक्के: जोस बटलर ने अपनी आतिशी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाने का काम किया। जोस बटलर ने शुरुआत काफी धीमी की। पहले 30 गेंदों में उनके बल्ले से सिर्फ 31 रन आए थे। लेकिन इसके बाद अगले 28 गेंदों में बटलर ने 64 रन जड़ने का काम किया। उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की।
फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन: राजस्थान ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 214 रन बनाए। जोस बटलर की पारी को लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ फैंस बटलर की पारी को हैरी ब्रूक से जोड़ते हुए मजे ले रहे हैं। हैरी ब्रूक 13 करोड़ से अधिक पैसे लेने के बावजूद अब तक फ्लॉप रहे हैं।
संजू सैमसन ने किया कमाल: हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने लगातार चौथी बार अपना अर्धशतक पूरा किया। संजू सैमसन ने 33 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन पूरे किए। सैमसन और बटलर की जोड़ी ने मिलकर हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
जायसवाल ने पूरे किए 1000 रन: राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का 1000 रन पूरा किया। ऋषभ पंत के बाद वह सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। जायसवाल इस सीजन कमाल के फॉर्म से गुजर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications