RR vs RCB: राजस्थान की हार में भी चमके यशस्वी जायसवाल, IPL में पहली बार किया ये कमाल
RR vs RCB Highlights Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2025 में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। राजस्थान रॉयल्स को उसके घर जयपुर में 9 विकेट से हराकर आरसीबी की टीम ने प्वॉइंट्स टेबल में भी लंबी छलांग लगाई। राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में सबसे अधिक रन बनाने में सफलता हासिल की। हार के बावजूद उन्होंने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।
यशस्वी जायसवाल ने पहली बार किया ये कमाल (RR vs RCB Highlights Yashasvi Jaiswal)
यशस्वी जायसवाल ने मैच में 47 गेंदों का सामना किया और 75 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 2 छक्के निकले। यशस्वी जायसवाल ने इस दौरान एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। इससे पहले आईपीएल में यशस्वी जायसवाल ने कभी आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल नहीं की थी। लेकिन अपने करियर के 11वें अर्धशतक को उन्होंने आरसीबी के खिलाफ लगाकर खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

यशस्वी जायसवाल को नहीं मिला किसी का साथ
यशस्वी जायसवाल की 75 रनों की पारी काबिले तारीफ थी, लेकिन बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाए। वहीं, जब RCB की बल्लेबाजी की बारी आई तो फिल सॉल्ट और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रन चेज़ को आसान बना दिया। आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
फिल सॉल्ट ने छीना मैच
फिल सॉल्ट का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। ताबड़तोड़ अंदाज़ में उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 33 गेंदों पर 65 रन ठोके। 5 चौके और 6 छक्कों के साथ उन्होंने तूफानी पारी खेलकर राजस्थान से मैच को दूर कर दिया। आरसीबी आने वाले मुकाबले में भी अपने इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। वहीं राजस्थान के लिए अपनी हार को भुलाकर आगे बढ़ना होगा।












Click it and Unblock the Notifications