RR vs PBKS: अश्विन ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर धवन को दी चेतावनी, तुंरत दिखा जोस बटलर का रिएक्शन- VIDEO

RR vs PBKS Highlights in Hindi: अश्विन ने बॉल छूटने से पहले ही क्रीज छोड़ चुके धवन को एक चेतावनी देकर छोड़ दिया। तब बटलर बाउंड्री पर तैनात थे और उनका रिएक्शन आप यहां देख सकते हैं।

R Ashwin warns Shikhar Dhawan

IPL 2023 RR Highlights: आईपीएल 2023 के आठवें मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प किस्सा देखने के लिए मिला जब राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें मैदान में उतरी और रविचंद्रन अश्विन ने विपक्षी कप्तान शिखर धवन को नॉन स्ट्राइकर एंड पर रनआउट की चेतावनी दी। अश्विन आईपीएल 2019 में इसी अंदाज में जॉस बटलर को रन आउट कर चुके हैं। उस समय इस तरह के आउट को मांकडिग कहा जाता था। आईसीसी के नए नियमों के तहत अब यह केवल रन आउट ही माना जाएगा।

पहली गलती माफ!- मजेदार बात यह है कि अश्विन और जोस बटलर अब एक ही टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। ऐसे में जब गुवाहाटी के बारसारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से हुआ तो अश्विन ने अपनी गेंदबाजी के दौरान शिखर धवन को चेतावनी जारी की। अश्विन की बॉलिंग पर शिखर धवन अपनी क्रीज छोड़ चुके थे लेकिन अश्विन ने उनकी गिल्लियों को उड़ाने की जगह एक चेतावनी जारी करके जारी करके संदेश दिया कि ये आपकी पहली गलती है, दोबारा ध्यान रखना होगा।

कैमरा तुरंत बटलर पर घूम गया- मैच में अजीब पल तब बन गया जब बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे जोस बटलर के चेहरे पर कैमरा तुरंत घूम गया। बटलर के चेहरे पर कोई भाव नहीं थे। वे शायद अश्विन के साथ अपने उस मामले को बहुत पीछे छोड़ चुके हैं जो अश्विन ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम की ओर से खेलते हुए उनके खिलाफ किया था। तब दोनों के बीच में काफी विवाद हुआ था और यह मामला क्रिकेट की पूरी दुनिया में छा गया था।

समय अब काफी बदल गया है- तब अश्विन की काफी आलोचना हुई थी लेकिन यह भारतीय आलराउंडर अपने रुख पर कायम रहा था। हालांकि समय के साथ नॉन स्ट्राइक करने को लेकर कप्तानों के रूप में काफी बदलाव आया है। साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ शमी ने दासुन शनाका को ऐसे ही आउट किया था लेकिन रोहित के मना करने के बाद अपील वापस ले ली थी।

हालांकि अगर आप खेल भावना की परवाह ना करते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड के बल्लेबाज को बॉलिंग करने से पहले ही बाहर निकलने पर आउट कर देते हैं तो वह पूरी तरह नियम कायदों के तहत है और रनआउट माना जाएगा। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप बल्लेबाज को वार्निंग भी दें। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में भी हाल ही में एक ऐसा वाक्या देखने को मिला था और अश्विन ने तब भी इस तरह के रन आउट की पैरवी की थी।

अश्विन ने पहले मैच में भी ये किया था- ध्यान देने वाली बात यह भी है कि सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस सीजन में हुए पहले मुकाबले के दौरान भी अश्विन ने एसआरएच के स्पिनर आदिल रशीद को नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करने की कोशिश की थी। आदिल हालांकि क्रीज में पाए गए और उन्होंने अश्विन को काफी हैरत भरे नजरिए से देखा था। आरआर ने वह मैच जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+