RR vs MI: सूर्या ने धमाकेदार खेल से हासिल की ऑरेंज कैप, मुंबई इंडियंस ने खड़ा किया रनों का पहाड़

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा, पांड्या, सूर्यकुमार यादव सभी ने अहम योगदान दिया और तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर से ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली।

टॉस जीतकर रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। रोहित शर्मा और रिक्लेटन ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर डाली; रिक्लेटन ने फिफ्टी लगाई और 38 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हो गए।

rr vs mi

उनके बाद रोहित शर्मा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। रोहित शर्मा ने इस सीजन पिछली चार पारियों में यह तीसरी फिफ्टी जमाई है। वह 36 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार क्रीज पर थे।

दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में कमी नहीं छोड़ी। सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर्स में टॉप स्थान हासिल कर लिया और ऑरेंज कैप भी हासिल कर ली। उन्होंने साई सुदर्शन को पीछे छोड़ दिया।

RR vs MI: हार्दिक और सूर्या ने किया धमाल

हार्दिक और सूर्या ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अविजित 94 रनों की भागीदारी की और पारी के अंत तक खड़े रहे। दोनों ने 23-23 गेंदों का सामना किया और 48-48 रनों की नाबाद पारियां खेली और मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 217 रनों तक पहुंचा दिया।

RR vs MI: रॉयल्स के गेंदबाजों की हुई पिटाई

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का आज खास प्रदर्शन नहीं रहा। गेंदबाजों की पिटाई ही देखने को मिली। सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज फजलहकफारुकी रहे। उन्होंने 54 रन खर्च किये और कोई विकेट नहीं मिला। तीक्ष्णा और रियान पराग को 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+