RR vs MI: सूर्या और रोहित ने रच दिया इतिहास, मुंबई इंडियंस ने लगाई कीर्तिमानों की झड़ी

RR vs MI: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का बल्ला जब से चलने लगा है, तब से इस सीजन टीम ने भी प्रदर्शन में जबरदस्त उछाल हासिल किया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में दोनों प्लेयर्स ने धांसू कीर्तिमान अपने नाम किये।

सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला और दोनों ने रिकॉर्ड अपने नाम किये। सूर्यकुमार यादव इस सीजन धांसू फॉर्म में चल रहे हैं। शुरुआती कुछ मैचों में फ्लॉप रहने के बाद रोहित शर्मा ने भी अपना दमखम दिखाया है और फॉर्म में वापसी की है। दोनों बल्लेबाजों की धाकड़ बैटिंग की बदौलत मुंबई इंडियंस ने बड़ा स्कोर खड़ा करके मैच जीत लिया, राजस्थान रॉयल्स सीजन से अब बाहर हो गई।

rr vs mi

RR vs MI: रोहित ने बनाया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 6000 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया। वह इस टीम के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस 2011 में जॉइन की थी। इससे पहले वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते थे। सिंगल फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं, उन्होंने आरसीबी के लिए 8 हजार से ज्यादा रन बनाए।

RR vs MI: सूर्या ने भी बनाया कीर्तिमान

उधर सूर्यकुमार यादव ने भी आईपीएल में एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह पहले स्थान पर आ गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन 11 बार यह कारनामा किया है। रॉबिन उथप्पा ने 2024 में 10 बार ऐसा किया था।

सूर्या ने हासिल की ऑरेंज कैप, सुदर्शन को पछाड़ा

सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन अपने 11 मैचों में कुल 475 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया है। सूर्यकुमार यादव ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। इस सीजन सूर्यकुमार यादव के बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+