'आज भी टीम में महसूस होती है उनकी मौजूदगी', राजस्थान रॉयल्स ने भावुक पोस्ट के साथ शेन वॉर्न को किया याद

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 44वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से होना है, जिससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने पूर्व कप्तान और मेंटॉर शेन वॉर्न को लेकर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। शनिवार 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की ओर से शेयर किये गये इस वीडियो में शेन वॉर्न को याद किया गया जिनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सीजन का पहला खिताब जीता था।

Shane Warne

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज गेंदबाज का 4 मार्च को थाइलैंड में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। वॉर्न की याद में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच के लिये खास जर्सी पहनने का फैसला किया है। इस जर्सी के साथ राजस्थान की टीम स्पिन के इस जादूगर को अपनी श्रद्धांजलि देने की ओर बढ़ रही है।

और पढ़ें: डेब्यू मैच में साकरिया ने मचाया धमाल तो फैन हुए दिल्ली के बॉलिंग कोच, तारीफ में जानें क्या कहा

सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक वीडियो

सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक वीडियो

सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये इस वीडियो में राजस्थान रॉयल्स की टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने इस ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर के लिये अपने विचार साझा किये हैं। कप्तान संजू सैमसन ने वीडियो की शुरुआत करते हुए कहा कि वॉर्न काफी शानदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन व्यक्तित्व वाले खिलाड़ी थे जो दुनिया के हर क्रिकेटर के लिये खास थे। वहीं जोस बटलर ने शेन वॉर्न के व्यक्तित्व के बारे में बात की और बताया कि कैसे वो अपने आस-पास के लोगों में आत्म-विश्वास भरा करते थे।

चहल-बटलर ने सुनाई अपनी कहानी

चहल-बटलर ने सुनाई अपनी कहानी

उन्होंने कहा,'वो दूसरों में विश्वास जगाने की कला रखते थे। मुझे लगता है कि यह उनकी सबसे बड़ी खासियत थी जो सीखी जा सकती थी। जब आप उनके आस-पास होते थे तो आप खुद को 10 फीट बड़ा महसूस कर सकते थे।' वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिये इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले और अपने आईपीएल करियर की पहली हैट्रिक चटकाने वाले युजवेंद्र चहल ने कहा कि मुझे लगता है कि उनकी शुभकामनायें हमेशा से हमारे साथ थी और आगे भी रहेंगी।

हर खिलाड़ी को महसूस होती है उनकी मौजूदगी

राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर ने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने दीवार पर लगी वॉर्न की तस्वीर के साथ हाई फाइव किया था और बताया कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी आज भी उनकी मौजूदगी को महसूस करते हैं और फ्रैंचाइजी के पास उनके रूप में सबसे बड़ी विरासत है।

गौरतलब है कि शेन वॉर्न ने अपने आईपीएल करियर का आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था और आईपीएल का पहला खिताब भी उन्होंने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला था। वॉर्न राजस्थान रॉयल्स के खेमे में काफी बड़ा नाम थे और उनका मानना था कि आईपीएल के मशहूर होने का सबसे बड़ा कारण लोगों का दिल जीतना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+