VIDEO: वैभव सूर्यवंशी IPL में छक्का लगा डेब्यू करने वाले 10वें बल्लेबाज बने, पहले मैच में बनाए इतने रन
RR vs LSG, Vaibhav Suryavanshi: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एडेन मार्करम और आयुष बडोनी के अर्धशतक की मदद से लखनऊ ने राजस्थान के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा। राजस्थान के लिए इस मुकाबले में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाकर सभी को हैरान कर दिया। वैभव सूर्यवंशी का शॉट देखकर कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना भी हैरान रह गए।
पहली गेंद पर जड़ा छक्का (RR vs LSG, Vaibhav Suryavanshi)
वैभव सूर्यवंशी अपने आईपीएल डेब्यू की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने की उपलब्धि हासिल करने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 19 अप्रैल, 2025 को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले 9 बल्लेबाज और ऐसे हैं जिन्होंने अपने आईपीएल के डेब्यू की पहली गेंद पर छक्का लगाया था। उन्होंने पहले मैच में राजस्थान के लिए 20 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली।

पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाड़ी
रॉब क्वीनी: राजस्थान रॉयल्स
केवोन कूपर: राजस्थान रॉयल्स
आंद्रे रसेल: कोलकाता नाइट राइडर्स
कार्लोस ब्रैथवेट: दिल्ली डेयरडेविल्स
अनिकेत चौधरी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
जेवन सियरल्स: कोलकाता नाइट राइडर्स
सिद्धेश लाड: मुंबई इंडियंस
महेश दीक्षाना: चेन्नई सुपर किंग्स
समीर रिजवी: चेन्नई सुपर किंग्स
बता दें कि जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा की शानदार गेंदबाजी ने लखनऊ के बल्लेबाजों को दबाव में डाल दिया। मिचेल मार्श का जल्दी आउट होना और निकोलस पूरन का एलबीडब्ल्यू होना लखनऊ के लिए निराशाजनक रहा। इसके साथ ही ऋषभ पंत की भी खराब पारी ने टीम के मुश्किल हालात को और बढ़ा दिया। लखनऊ ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 180 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।












Click it and Unblock the Notifications