'Ee Sala Cup Namde...', कोहली के सपोर्ट में उमड़ा फैंस का सैलाब, ट्रॉफी जीतने का खत्म होगा इंतजार!
Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल अब से कुछ देर में शुरू होने वाला है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबले से पहले बड़ी तादाद में आरसीबी के फैंस स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विराट कोहली के फैन आरसीबी की जर्सी पहनकर मैच देखने के लिए स्टेडियम में एंट्री कर रहे हैं।
आरसीबी के फैंस से भरा स्टेडियम (Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings Final)
वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरसीबी के फैंस पंजाब पर भारी पड़ने वाले हैं। स्टेडियम में अधिक संख्या में आरसीबी के फैंस देखने के लिए पहुंच रहे हैं। 18 सालों से आरसीबी को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। इससे पहले भी टीम तीन बार फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी। लेकिन तीनों बार टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में चौथी बार आरसीबी ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

विराट कोहली पर रहेगी नजर
विराट कोहली इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में हैं और उनके फाइनल में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद जताई जा रही है। आईपीएल की शुरुआत से ही कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से जुड़े हैं और यह उनका चौथा फाइनल मुकाबला होगा। आरसीबी के लिए ट्रॉफी जीतना विराट का बड़ा सपना है। ऐसे में कोहली के पास अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने का एक बेहतरीन मौका होगा।
कोहली से होगी रनों की उम्मीद
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस अहम मुकाबले में कोहली का समर्थन करने के लिए हजारों फैंस 18 नंबर की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंच रहे हैं। इस साल कोहली ने कुल 614 रन बनाए हैं, जो उनकी निरंतरता और शानदार बल्लेबाजी को दिखाता है। उन्होंने टीम के लिए कई अहम पारियां खेली हैं और आरसीबी की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी साबित हुए हैं। फाइनल मैच में उनका प्रदर्शन टीम के लिए निर्णायक हो सकता है, क्योंकि कोहली ने दबाव की घड़ी में कई बार अपनी काबिलियत साबित की है।












Click it and Unblock the Notifications