RCB की लगातार पांचवीं जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, दिल्ली का खेल बिगड़ा

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी बरकरार है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स हार के साथ ही प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स को अब अपना आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर खेलना है। 188 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 140 रनों पर ऑल आउट हो गई।

दिल्ली की खराब शुरुआत

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही। दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में डेविड वार्नर के रूप में बड़ा झटका लगा। डेविड वार्नर स्वप्निल सिंह की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए। पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक पोरेल इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। अभिषेक य़श दयाल की गेंद पर साधारण शॉट खेल कर कैच आउट हो गए।

Royal Challengers Bengaluru 1

आरसीबी को मिला किस्मत का साथ

आरसीबी की इस जीत में किस्मत का भी बड़ा योगदान रहा। दिल्ली कैपिटल्स के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी जेक फ्रेजर-मैकगर्क दुर्भाग्यवश रन आउट हो गए। शाई होप की गेंद पर यश दयाल ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को रन आउट कर दिया। जेक फ्रेजर-मैकगर्क के आउट होने के साथ ही दिल्ली की जीत की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो गई। दिल्ली की तरफ से कप्तान अक्षऱ पटेल ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 39 गेंद में 5 चौके और तीन छक्के लगाकर 57 रन बनाने का काम किया।

आरसीबी ने बनाए 187 रन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से रजत पाटीदार ने एक बार फिर से धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 52 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विल जैक्स के बल्ले से भी 41 रनों की अहम पारी निकली। वहीं कैमरून ग्रीन 24 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लोकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।

दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाई होप, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+