RCB vs DC: 'गेंदबाजों की गलती की सजा आखिर मुझे क्यों', गुस्से से आग बबूला हुए ऋषभ पंत

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस मुकाबले में अक्षर पटेल कप्तानी कर रहे हैं। कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। लगातार 3 मैचो में स्लो ओवर रेट के कारण उन पर एक मैच के लिए बैन लगा दिया गया है।

गुस्से से आग बबूला हुए ऋषभ पंत

टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने अक्षर पटेल से ऋषभ पंत को लेकर सवाल किया। ऋषभ पंत के रिएक्शन को बताते हुए अक्षर पटेल ने कहा कि ऋषभ पंत बैन होने के बाद बेहद गुस्से में हैं। वह बार-बार एक ही सवाल करते हैं कि आखिर गेंदबाजों की गलती की सजा कप्तान को क्यों मिलती है? गेंदबाजों ने समय पर अपना ओवर खत्म नहीं किया तो इसमें आखिरकार कप्तान की क्या गलती है?

Royal Challengers Bengaluru 1

दिल्ली की नजरें जीत पर

बता दें कि इस सीजन तीसरी बार दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत स्लो ओवर रेट के कारण सुर्खियों में हैं। इससे पहले दो मुकाबले में उन पर जुर्माना लगाया गया था। लेकिन तीसरी बार यह गलती होने पर उन पर जुर्माने के साथ-साथ एक मैच के लिए बैन भी लगा दिया गया है। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की कोशिश रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत दर्ज करने की होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लोकी फर्ग्यूसन।

दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाई होप, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+