बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल से कितनी अमीर हैं स्मृति मंधाना? ट्रॉफी जीतने पर मिला इतने करोड़ का चेक
Smriti Mandhana Net Worth: विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीज़न दमदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। आरसीबी की जीत के साथ ही फैंस में जश्न का माहौल बना हुआ है।
कोहली ने भी दी बधाई
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से मुकाबला को अपने नाम किया। दिल्ली की तरफ से मिले 114 रनों के लक्ष्य को आरसीबी की टीम ने दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। महिला आईपीएल में आरसीबी की जीत से पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को वीडियो कॉल कर बधाई दी।

मंधाना की टीम को मिले 6 करोड़
लगातार दूसरी बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम को इस जीत के साथ ही इनाम के तौर पर 6 करोड़ रुपये दिए गए हैं। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना को 6 करोड़ का चेक दिया गया है। वहीं उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 3 करोड़ रुपये दिए गए हैं। पिछले सीजन भी दिल्ली की टीम रनअरप रही थी और उसे 3 करोड़ रुपये मिले थे।
कितना है मंधाना का कुल नेटवर्थ
डब्ल्यूपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद स्मृति मंधाना अपने बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के साथ नजर आईं। ट्रॉफी लेकर उन्होंने पलाश मुच्छल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की। बता दें कि डब्ल्यूपीएल की इतिहास में स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। आरसीबी ने ऑक्शन में स्मृति मंधाना को 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्मृति मंधाना की कुल नेटवर्क 33 करोड़ 29 लाख रुपये हैं। वहीं उनके सिंगर बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल की नेटवर्क की बात करें तो उनकी नेटवर्क 20 से 41 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications