टेस्ट रैंकिंग में रूट और जडेजा ने लगाई लम्बी छलांग, कुलदीप यादव को बड़ा फायदा और टीम इंडिया टॉप पर

ICC Test Rankings: एशेज सीरीज की समाप्ति के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला है। कुछ खिलाड़ी नीचे लुढक गए हैं। वहीँ कुछ नाम ऊपर आए हैं। टीम रैंकिंग में टीम इंडिया अपना स्थान बचाने में सफल रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के समान अंक है लेकिन टीम इंडिया टॉप पर बनी हुई है।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में केन विलियमसन नम्बर एक पर बने हुए हैं। रूट एक स्थान की छलांग के साथ नम्बर दो पर आ गए हैं। वहीं स्मिथ भी दो स्थान आगे आए हैं, उनका तीसरा स्थान है। बाबर आज़म को 2 स्थानों का फायदा हुआ है और वह चौथे नम्बर पर हैं।

root and jadeja

सबसे बड़ा नुकसान मार्नस लाबुशेन को हुआ है। तीन स्थान नीचे लुढककर लाबुशेन पांचवें नम्बर पर आ गए हैं। ट्रेविस हेड को दो स्थानों का नुकसान हुआ है, वह नम्बर छह पर हैं। टॉप दस में भारत से सिर्फ रोहित शर्मा का नाम है। रोहित दसवें नम्बर पर पर बने हुए हैं।

गेंदबाजी में अश्विन नम्बर एक और रबाडा नम्बर दो पर हैं। जडेजा ने दो स्थानों की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया। स्टुअर्ट ब्रॉड भी दो पायदान ऊपर आए हैं, उनका चौथा स्थान है। कमिंस दो स्थान गिरकर पांचवें नम्बर पर हैं लेकिन शाहीन अफरीदी तीन स्थान की छलांग लगाकर छठे नम्बर पर आ गए।

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस रैंकिंग में दसवें स्थान पर बने हुए हैं। ऑल राउंडर रैंकिंग में जडेजा पहले और अश्विन दूसरे स्थान पर हैं। उनके अलावा तीसरे नम्बर पर शाकिब अल हसन का नाम है। बेन स्टोक्स चौथे स्थान पर हैं और अक्षर पटेल भी पांचवें नम्बर पर हैं।

टीम रैंकिंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया के 118-118 अंक हैं लेकिन टीम इंडिया टॉप पर है। नम्बर दो पर ऑस्ट्रेलिया और तीसरे स्थान पर इंग्लैंड है। दक्षिण अफ्रीका चौथे और न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर है। पाकिस्तानी टीम छठे स्थान पर मौजूद है।

वनडे रैंकिंग में खास बदलाव नहीं हुआ है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण कुलदीप यादव ने 8 स्थानों की छलांग लगाई और वह 12वें नम्बर पर पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+